लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Yatra: पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस ने जारी किया 'भारत जोड़ो यात्रा' का लोगो और टैगलाइन

By रुस्तम राणा | Updated: August 23, 2022 15:29 IST

पार्टी का यह अभियान 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होगा और जम्मू और कश्मीर में समाप्त होगा। जयराम रमेश ने कहा, "3,570 किलोमीटर की यात्रा 12 राज्यों (और) दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी।"

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी का यह अभियान 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होगा3,570 किलोमीटर की यात्रा 12 राज्यों (और) दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगीदिग्विजय सिंह और जयराम रमेश ने पार्टी मुख्यालय में अभियान के लोगो लॉन्च किया लॉन्च

नई दिल्ली:कांग्रेस ने मंगलवार को 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए एक लोगो, टैगलाइन और पैम्फलेट जारी किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में लोगो लॉन्च करने के लिए मौजूद रहे। पार्टी का यह अभियान 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होगा और जम्मू और कश्मीर में समाप्त होगा। जयराम रमेश ने कहा, "3,570 किलोमीटर की यात्रा 12 राज्यों (और) दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी।"

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कहा कि कल राहुल गांधी सिविल सोसायटी के सदस्यों से मिले, लगभग डेढ़ घंटे की बातचीत हुई, सवाल-जवाब हुए। राहुल गांधी ने विस्तार से समझाया कि भारत जोड़ो यात्रा किस संदर्भ में सोची गई है। इसके अलावा जयराम रमेश ने यह भी कहा कि प्रत्येक राज्य में विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

वेबसाइट के बारे में बोलते हुए, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोग अभियान के लिए खुद को ऑनलाइन पंजीकृत कर सकते हैं। "वेबसाइट भी सभी घटनाओं को लाइव स्ट्रीम करेगी।"

प्रचार शुरू होने में सिर्फ एक हफ्ते के साथ, सांसद राहुल गांधी ने 'एकजुट कार्रवाई' का आह्वान किया था। उन्होंने ट्वीट किया कि "आपका एक कदम, एक मेरा कदम, अगर मिला, तो हमारी मातृभूमि को एकजुट करेगा। आइए भारत को एक साथ जोड़ते हैं।" कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लोगों से इस अभियान में भाग लेकर भारत की पहचान - 'अनेकता में एकता' को बचाने का आवाह्न किया।

कांग्रेस ने कहा कि ये लड़ाई विचारधारा की है, देश बचाने की है। हम भारत को जोड़कर, एकजुट कर देश बचाएंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को सिविल सोसायटी के लोगों से इस अभियान में जुड़ने का आवाह्न किया था। 

टॅग्स :कांग्रेसJairam Rameshदिग्विजय सिंहराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप