लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Nyay Yatra: असम के गुवाहाटी में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पार्टी ने यात्रा रोकने का आरोप लगाया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 23, 2024 13:02 IST

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा है कि आज असम के गुवाहाटी में प्रवेश कर रही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Bharat Jodo Nyay Yatra) को पहले रोका गया और फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाठियों से पीटा गया।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के गुवाहाटी में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़पपार्टी ने यात्रा रोकने का आरोप लगायाआरोप- कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाठियों से पीटा गया

Bharat Jodo Nyay Yatra: असम के गुवाहाटी में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटना सामने आई है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा है कि आज असम के गुवाहाटी में प्रवेश कर रही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को पहले रोका गया और फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाठियों से पीटा गया।

कांग्रेस ने कहा, "घायल कार्यकर्ताओं के मुताबिक, पुलिस के साथ BJP के गुंडे भी थे, जिन्होंने उनपर डंडे चलाए। याद रहे.. हम इससे रुकने वाले नहीं। ये यात्रा जन-जन की यात्रा है। ये अन्याय के खिलाफ न्याय की यात्रा है।"

एक अन्य पोस्ट में पार्टी की तरफ से कहा गया, "असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया है। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की बुलंद आवाज से डरी-सहमी असम सरकार ऐसी कायर और शर्मनाक हरकतों से बाज नहीं आ रही। BJP ये न भूले कि ये जनता की आवाज है, इसे किसी भी कीमत पर कुचला और दबाया नहीं जा सकता। हमारी राह के ये कांटे, हमारी हिम्मत को और बढ़ा रहे हैं, हमें और मजबूत कर रहे हैं। हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' जारी है...।"

बता दें कि इस यात्रा में राहुल गांधी सबसे ज्यादा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर हमलावर हैं। कांग्रेस ने असम सरकार पर आरोप भी लगाए हैं। पार्टी ने कहा, "आज एक यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी जी का छात्रों से संवाद कार्यक्रम था। लेकिन अचानक यूनिवर्सिटी ने यह कार्यक्रम कैंसल कर दिया। लेकिन आज जब 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' यूनिवर्सिटी के सामने से गुजर रही थी तब यूनिवर्सिटी के छात्र राहुल गांधी जी से मिलने सड़क पर इकठ्ठा हो गए। इस बेपनाह मोहब्बत को देख राहुल गांधी जी वहां रुके और छात्रों से बात की।"

बातचीत में  राहुल गांधी ने कहा, हिंदुस्तान के गृहमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री को फोन कर कहा- "राहुल गांधी को यूनिवर्सिटी के छात्रों से मिलने मत देना। फिर हिमंत सरमा ने यहां के यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट को फोन लगाया और कहां कि राहुल गांधी असम और नॉर्थ ईस्ट के छात्रों से नहीं मिल सकते। इसलिए मैं आपकी यूनिवर्सिटी में आपसे मिलने नहीं आ पाया।"

टॅग्स :भारत जोड़ो न्याय यात्राराहुल गांधीअसमहेमंत विश्व शर्माकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो