लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Nyay Yatra: "भाजपा रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस के खिलाफ 'दुश्मनी का बीज बो' रही है", मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी की आलोचना करते हुए कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 20, 2024 07:21 IST

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं को रोककर कथिततौर पर रायबरेली और अमेठी की उपेक्षा करके का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विकास परियोजनाओं को रोककर रायबरेली और अमेठी की उपेक्षा कर रही हैकांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को घेरते हुए भाजपा पर लगाया बड़ा आरोपभाजपा के लिए आने वाले चुनाव में बस एक ही नारा लग रहा है, 'अबकी बार, सत्ता से बाहर'

अमेठी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीते सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं को रोककर कथिततौर पर रायबरेली और अमेठी की उपेक्षा करके वहां के लोगों के बीच कांग्रेस के खिलाफ 'दुश्मनी बोने' और 'साजिश' रचने का आरोप लगाया।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कांग्रेस प्रमुख खड़गे ने यह बात पार्टी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान अमेठी में आयोजित एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा।

खड़गे ने कहा, "कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान अमेठी में करोड़ों रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गईं, लेकिन उनमें से अधिकांश लंबित रहीं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि परियोजनाएं अभी भी अधूरी क्यों हैं। वे अमेठी और रायबरेली के लिए काम नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने उन परियोजनाओं को खत्म कर दिया है, जो अमेठी और रायबरेली के लिए थे। भाजपा रायबरेली और अमेठी के लोगों के साथ कांग्रेस की दुश्मनी पैदा करने की साजिश रच रही है।"

उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 'अबकी बार, 400 पार' के नारे की भी जमकर आलोचना की और दावा करते हुए कहा कि भाजपा आने वाले लोकसभा चुनाव में 100 सीटों से आगे नहीं बढ़ पाएगी।

उन्होंने कहा, "हालांकि पीएम मोदी और भाजपा का दावा है कि उन्हें 400 से अधिक सीटें मिलेंगी, लेकिन वह 100 सीटों को पार नहीं कर पाएगी। भाजपा के लिए आने वाले चुनाव में बस एक ही नारा लग रहा है, 'अबकी बार, सत्ता से बाहर'।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, "मोदीजी यहां आएंगे और कांग्रेस पार्टी पर परियोजनाओं को रोकने का आरोप लगाएंगे। मुझे बताएं कि आप अब क्या कर रहे हैं। जनता इसका करारा जवाब देगी।"

अमेठी में रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा, ''यह वह भूमि है, जहां राजीव गांधी जी, सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी ने कड़ी मेहनत की। अमेठी के लोगों का गांधी परिवार से बेहद गहरा रिश्ता है।''

लोकसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस के समन्वय पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "सपा और कांग्रेस में सब कुछ ठीक है। वह भी मान गए हैं और हमारे लोग भी मान गए हैं। दोनों दलों में कोई समस्या नहीं है।"

मालूम हो कि अमेठी और रायबरेली विपक्षी पार्टी कांग्रेस का गढ़ रही है। पूर्व पार्टी प्रमुख और रायबरेली से वर्तमान लोकसभा सांसद सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। सोनिया गांधी ने 2019 का लोकसभा चुनाव रायबरेली से जीता। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को 1,65,000 से अधिक मतों से हराया।

हालांकि 2004 और 2019 के बीच राहुल गांधी ने अमेठी का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन वह 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी से लगभग 55,000 वोटों से सीट हार गए। यूपी के कांग्रेस ने अभी तक रायबरेली सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेभारत जोड़ो न्याय यात्राअमेठीकांग्रेसBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?