लाइव न्यूज़ :

भारत बंद : झारखंड में बाजार बंद, सड़क जाम होने के कारण जनजीवन प्रभावित

By भाषा | Updated: September 27, 2021 19:10 IST

Open in App

रांची, 27 सितंबर झारखंड के कई इलाकों में सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर बंद समर्थकों ने सड़क एवं राजमार्ग को बाधित किया जिससे वाहनों का जाम लग गया ।

प्रदेश की राजधानी रांची में दुकानें बंद रहीं, जबकि सरकारी कार्यालय एवं बैंकों में सामान्य दिनों की तरह काम काज हुआ ।

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रदर्शनकारियों ने रांची-पटना राजमार्ग एवं रामगढ़-बोकारो राजमार्ग को कुछ समय के लिये बंद कर दिया जिस कारण यातायात बाधित हो गया ।

सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड के बांका सयाल इलाके के महाप्रबंधक अमरेश सिंह ने बताया कि विभिन्न खानों में कोयले का उत्पादन सामान्य रहा लेकिन जाम के कारण सड़क मार्ग से माल को भेजा जाना प्रभावित हुआ ।

पतरातू विद्युत उत्पादन लिमिटेड के महाप्रबंधक (मानव संसाधन), सेबस्टियन जोसेफ ने बताया कि रामगढ़ स्थित एनटीपीसी-जेवी सुपर थर्मल पावर परियोजना जाम से अप्रभावित रही ।

प्रदेश के चतरा जिले में बंद का सबसे अधिक प्रभाव दिखा तथा जिले के टंडवा एवं पीपरवार में कोयले की ढुलाई प्रभावित हुयी । बंद के समर्थकों ने जिले में एनटीसी परियोजना के बाहर धरना दिया ।

झामुमो, भाकपा, राजद एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले में कई सड़कों को जाम कर दिया गया, जिससे राजमार्गों पर जाम लग गया ।

दुमका में बाजार बंद रहे, बंद समर्थकों ने विभिन्न् इलाकों में सड़क जाम कर दिया ।

इसके अलावा, साहिबगंज, पलामू , लोहरदग्गा, गढ़वा जिलों में भी प्रदर्शनकारियों द्वारा बंद के आलोक में राजमार्ग एवं अन्य सड़क जाम कर दिया गया जिससे यातायात प्रभावित हुआ । हालांकि, पलामू, लोहरदग्गा और गढ़वा जिलों में बंद का आंशिक असर ही रहा ।

गिरिडीह में झामुमो, कांग्रेस राजद एवं माकपा के कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती दुकानों को बंद कराते देखा गया । गोड्डा में कुछ सड़कों को जाम कर दिया गया और करगिल चौक पर बंद समर्थको ने प्रदर्शन किया ।

हजारीबाग और धनबाद में इस बंद का बहुत कम प्रभाव रहा ।

कनफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने प्रदेश में सत्तारूढ़ झामुमो की अगुवाई वाले गठबंधन से इस बंद से समर्थन वापस लेने का आग्रह किया था, क्योंकि कोविड के कारण लॉकडाउन से व्यवसायी समुदाय पहले ही बहुत अधिक प्रभावित है ।

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रमुख संगठन ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ ने बंद का आह्वान किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं