किसानों का 8 दिसंबर को 'भारत बंद', जानें- कौन-कौन पार्टी शामिल

By स्वाति सिंह | Updated: December 6, 2020 17:35 IST2020-12-06T17:26:42+5:302020-12-06T17:35:21+5:30

केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ लगातार किसानों का प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को केंद्र सरकार और किसानों के बीच पांचवें दौर की बातचीत हुई है। हालांकि, किसानों ने बातचीत से पहले ही 8 दिसंबर को भारत बंद की घोषणा कर दी थी।

Bharat Bandh at 8th december Cong, AAP & Other Oppn Parties Support Farmers’ | किसानों का 8 दिसंबर को 'भारत बंद', जानें- कौन-कौन पार्टी शामिल

किसानों का 8 दिसंबर को 'भारत बंद', जानें- कौन-कौन पार्टी शामिल

Highlightsकिसान संगठनों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया हैइसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान समेत कई राज्यों के किसान संगठन शामिल हैं

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संघों द्वारा आठ दिसंबर को बुलाए गए 'भारत बंद' को कांग्रेस, तेलंगाना राष्ट्र समिति, आम आदमी पार्टी का समर्थन मिला है। तीनों पार्टियों ने कहा है कि 'भारत बंद' में उनकी भागीदारी रहेगी। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर 26 नवंबर से डटे हजारों किसानों के प्रतिनिधियों ने कहा है कि आठ दिसंबर को पूरी ताकत के साथ 'भारत बंद' किया जाएगा। 

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने 8 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हम अपने पार्टी कार्यालयों पर भी प्रदर्शन करेंगे। राहुल गांधी का ये कदम किसानों के आंदोलन को और  मजबूत करेगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रदर्शन सफल रहे। बता दें कि दूसरे राज्यों के किसानों ने भी भारत बंद के लिए अपना समर्थन दिया है। कर्नाटक के किसानों ने भी इस आंदोलन के लिए अपना समर्थन जाहिर किया है।

पार्टी के कार्यालयों पर भी करेंगे प्रदर्शन

ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोऑर्डिनेशन कमिटी के बैनर तले बुलाए गए भारत बंद में देशभर के 400 से ज्‍यादा किसान संगठन शामिल हैं। कांग्रेस के अलावा दूसरे राजनीतिक दलों ने भी उसे समर्थन दिया है। तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक दल, राजद, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) और सपा ने भी भारत बंद का समर्थन किया है। लेफ्ट पार्टियों में सीपीआई, सीपीआईएम, सीपीआई (एमएल), RSP और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने भी बंद का समर्थन किया है।

द्रमुक ने किसानों द्वारा आहूत भारत बंद को समर्थन दिया

तमिलनाडु के द्रमुक नीत विपक्षी खेमे ने आठ दिसंबर को किसानों द्वारा आहूत ‘भारत बंद’ के प्रति रविवार को समर्थन जताया और कहा कि कृषि कानूनों को वापस लेने की किसानों की मांग ‘‘पूरी तरह जायज’’ है। एमके स्टालिन नीत खेमे ने राज्य के किसान संघों, व्यवसायी संगठनों, सरकारी कर्मचारियों के संगठनों, मजदूर संघों तथा अन्य से बंद को ‘‘भरपूर समर्थन’’ देने और मंगलवार के बंद को सफल बनाने की अपील की। अभिनेता कमल हासन की मक्काल निधि मय्यम (एमएनएम) ने भी किसानों के प्रदर्शनों को समर्थन दिया है। 

AAP ने किया ‘भारत बंद’ के आह्वान का समर्थन 

आम आदमी पार्टी (आप) ने नये कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा आठ दिसंबर को किये गए ‘भारत बंद’ के आह्वान का समर्थन किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को यह जानकारी दी। केजरीवाल ने कहा कि देशभर में आप कार्यकर्ता राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से किसानों का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आम आदमी पार्टी आठ दिसंबर को किसानों के ‘भारत बंद’ के आह्वान का पूरी तरह समर्थन करती है।
 

Web Title: Bharat Bandh at 8th december Cong, AAP & Other Oppn Parties Support Farmers’

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे