लाइव न्यूज़ :

आज होगा भय्यूजी महाराज का अंतिम संस्कार, सुबह 10 बजे से एक बजे तक कर सकेंगे पार्थिव शरीर के दर्शन

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 13, 2018 07:33 IST

बुधवार को सुबह 10 बजे से एक बजे तक भय्यूजी महाराज के पार्थिव शरीर को बापट स्थित उनके आश्रम पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे सयाजी मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार होगा।

Open in App

इंदौर, 13 जून। भय्यूजी महाराज ने मंगलवार को कथित तौर पर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भय्यू जी महाराज ने खुद को घर में गोली मारी जहां उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनके सेवादार उन्हें इंदौर के बॉम्बे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने भय्यूजी महाराज को मृत घोषित कर दिया।

भय्यूजी महाराज का अंतिम संस्कार पूरे रीति रिवाज के साथ बुधवार को इंदौर में किया जाएगा। तय कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार को सुबह 10 बजे से एक बजे तक भय्यूजी महाराज के पार्थिव शरीर को बापट स्थित उनके आश्रम पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 01:30 बजे इंदौर स्थित आश्रम से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी और 2:30 बजे सयाजी मुक्ति धाम इंदौर पर होगा अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: राज्यमंत्री का दर्जा नहीं चाहते थे भय्यूजी महाराज, शिवराज सरकार के घोटालों से थे दुखी: दिग्विजय सिंह

भय्यूजी महाराज की आध्यात्मिक दुनिया से ज्यादा बॉलीवुड और राजनीतिक दुनिया में पैठ थी। उनके आश्रम में एक से बढ़कर हस्तियां आध्यात्मिक लाभ के लिए आती थीं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। पीएम मोदी जब कभी आश्रम आते वह झुककर भय्यूजी महाराज को प्रणाम करते। पीएम मोदी के अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का नाम भी भय्यूजी महाराज के आश्रम में आने वालों में शामिल है। 

इतना ही नहीं, इसके अलावा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देखमुख, शरद पवार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे सरीखी राजनीतिक हस्तियां उनके आश्रम से आत्यात्मिक लाभ लेने वालों में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी भी करते थे भय्यू महाराज को झुककर प्रणाम, आश्रम में जाती थीं लता मंगेशकर-आशा भोसले

जबकि भारत रत्न और पद्म भूषण से सम्मानित पार्श्व गायिका लता मंगेशकर, आशा भोसले, अनुराधा पौडवाल और अभिनेता मिलिंद गुणाजी जैसी कई दिग्गज फिल्मी हस्तियां उनके आश्रम आ चुकी हैं।

टॅग्स :भय्यू महाराजइंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'