लाइव न्यूज़ :

पंजाब में धूरी सीट से जीते भगवंत मान, चरणजीत सिंह चन्नी भदौर से हारे, इन सीटों पर आप उम्मीदवारों की हार

By अनिल शर्मा | Updated: March 10, 2022 16:33 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बरनाला जिले की भदौड़ सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके के हाथों हार का सामना करना पड़ा। गुरुवार को घोषित नतीजे के मुताबिक, पहली बार चुनाव लड़ रहे उगोके ने चन्नी को 37,558 मतों से हराया।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान धूरी विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैंपंजाब के मंत्री राणा गुरजीत सिंह, उनके बेटे ने अपनी-अपनी सीट पर जीत हासिल कीचरणजीत सिंह चन्नी को बरनाला जिले की भदौर सीट से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार लाभ सिंह ने दी शिकस्त

चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी को जबरदस्त बढ़त मिलती नजर आ रही है। वहीं कई सीटों पर नतीजे भी आ चुके हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान धूरी विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, आप की प्रदेश इकाई के प्रमुख मान ने कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा विधायक दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों के अंतर से हराया। पंजाब की 117 विधानसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। 

चरणजीत सिंह चन्नी को बरनाला जिले की भदौर सीट से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार लाभ सिंह ने दी शिकस्त

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बरनाला जिले की भदौड़ सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके के हाथों हार का सामना करना पड़ा। गुरुवार को घोषित नतीजे के मुताबिक, पहली बार चुनाव लड़ रहे उगोके ने चन्नी को 37,558 मतों से हराया। निवर्तमान मुख्यमंत्री रूपनगर जिले की चमकौर साहिब सीट से भी पीछे चल रहे हैं। वह इसी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। आम आदमी पार्टी के चरणजीत सिंह चमकौर साहिब सीट पर कांग्रेस नेता से आठ हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

पंजाब के मंत्री राणा गुरजीत सिंह,  उनके बेटे ने अपनी-अपनी सीट पर जीत हासिल की

उधर, पंजाब के कई सीटों पर आप उम्मीदवारों की हार हुई है। पंजाब के मंत्री राणा गुरजीत सिंह और उनके बेटे राणा इंदर प्रताप सिंह ने अपनी-अपनी विधानसभा सीट कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी से जीत हासिल की। इन दोनों नेताओं ने आम आदमी पार्टी (आप) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को हराया। चुनाव परिणामों के अनुसार, कपूरथला से मौजूदा विधायक राणा गुरजीत सिंह ने मंजू राणा को 7,304 मतों के अंतर से हराया।

कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी से चुनाव लड़ने वाले राणा इंदर प्रताप ने सज्जन सिंह चीमा को 11,434 मतों से पराजित किया। गौरतलब है कि राणा इंदर प्रताप सिंह ने सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार नवतेज सिंह चीमा के खिलाफ निर्दलीय के रूप में राज्य विधानसभा चुनाव लड़ा था। राणा गुरजीत सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ अपने बेटे के लिए प्रचार किया था।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावभगवंत मानअरविंद केजरीवालCharanjit Singh Channi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?