पंजाबः भगवंत मान ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, 16 मार्च को दोपहर 12 बजे भगत सिंह के पैतृक गांव में लेंगे शपथ, कहा- ऐतिहासिक निर्णय लिए जाएंगे

By अनिल शर्मा | Published: March 12, 2022 12:35 PM2022-03-12T12:35:08+5:302022-03-12T12:40:54+5:30

पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शपथ समारोह के बारे में बात करते हुए कहा कि 16 मार्च को दोपहर 12.30 बजे पैतृक गांव भगत सिंह खटकर कलां में शपथ समारोह होग जिसमें  पंजाब भर के घरों से लोग आएंगे।

Bhagwant Mann stakes claim to form govt in Punjab promises historic decisions | पंजाबः भगवंत मान ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, 16 मार्च को दोपहर 12 बजे भगत सिंह के पैतृक गांव में लेंगे शपथ, कहा- ऐतिहासिक निर्णय लिए जाएंगे

पंजाबः भगवंत मान ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, 16 मार्च को दोपहर 12 बजे भगत सिंह के पैतृक गांव में लेंगे शपथ, कहा- ऐतिहासिक निर्णय लिए जाएंगे

Highlightsभगवंत मान 16 मार्च को दोपहर 12.30 बजे गांव भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में शपथ लेंगेपंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर भगवंत मान ने सरकार बनाने का दावा पेश किया ‘आप’ ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा चुनाव में 92 सीटों पर जीत दर्ज की है

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी (आप) नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित भगवंत मान ने शनिवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने की दावेदारी पेश की। राज्यपाल से मुलाकात के बाद राजभवन के बाहर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मान ने कहा कि उन्होंने विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने सरकार बनाने की दावेदारी पेश की और राज्यपाल साहब ने उसे मंजूर कर लिया।’’

पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शपथ समारोह के बारे में बात करते हुए कहा कि 16 मार्च को दोपहर 12.30 बजे पैतृक गांव भगत सिंह खटकर कलां में शपथ समारोह होग जिसमें  पंजाब भर के घरों से लोग आएंगे, वे भगत सिंह को श्रद्धांजलि भी देंगे। मान ने कहा कि हमारे पास एक अच्छा कैबिनेट होगा। जो पहले कभी नहीं किए गए, ऐतिहासिक निर्णय किए जाएंगे। आपको इंतजार करना होगा।

भगवंत मान (48) को मोहाली में शुक्रवार को हुई पार्टी की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया। मान ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च को अपराह्न 12 बजकर 30 मिनट पर नवाशहर जिले में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा। उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है। उल्लेखनीय है कि ‘आप’ ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा चुनाव में 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। 

Web Title: Bhagwant Mann stakes claim to form govt in Punjab promises historic decisions

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे