लाइव न्यूज़ :

भवानीपुर उपचुनावः मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रियंका टिबरेवाल को 58,832 वोटों से हराया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 3, 2021 16:49 IST

Bhabanipur Election Result:  निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर चुनाव बाद हिंसा की किसी भी घटना के बचने के लिए विजयी जश्न समारोह और जुलूस पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) मुर्शिदाबाद की समसेरगंज और जांगीपुर सीटों पर भी आगे चल रही है।भाजपा और माकपा के प्रदेश कार्यालयों में वीरानी छायी रही।टीएमसी ने अप्रैल-मई में हुए विधानसभा चुनावों में इस सीट पर करीब 28,000 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। 

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। सीएम ने भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल को58,832 वोटों से हराया। ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव परिणाम के लिए भवानीपुर और पश्चिम बंगाल के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।

कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यहां (भवानीपुर में) लगभग 46% लोग गैर-बंगाली हैं। उन सभी ने मुझे वोट दिया है। पश्चिम बंगाल के लोग विकास चाहते हैं। जब से बंगाल में चुनाव शुरू हुए, केंद्र सरकार ने हमें (सत्ता से) हटाने की साजिश रची। मेरे पैर में चोट इसलिए लगी कि मैं चुनाव नहीं लडूं। 6 महीने के भीतर चुनाव कराने के लिए आयोग और वोट देने के लिए मैं जनता की आभारी हूं। ममता बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम में रची गई साजिश का भवानीपुर के लोगों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

इन सीटों पर मतदान 30 सितंबर को हुआ था। बनर्जी के भारी बढ़त हासिल करने की खबरें मिलने के बाद टीएमसी समर्थक जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए। वहीं, भाजपा और माकपा के प्रदेश कार्यालयों में वीरानी छायी रही।

इस बीच, निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर चुनाव बाद हिंसा की किसी भी घटना के बचने के लिए विजयी जश्न समारोह और जुलूस पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। टिबरेवाल ने शनिवार रात को कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल को पत्र लिखकर उनसे चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद हिंसा की किसी तरह की घटना को रोकने के लिए एहतियातन कदम उठाने का पुलिस को आदेश देने का अनुरोध किया था।

विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम सीट से बनर्जी के हारने के बाद राज्य के मंत्री सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने भवानीपुर सीट खाली कर दी थी ताकि बनर्जी इस सीट से जीत हासिल कर विधानसभा में लौट सकें। टीएमसी ने अप्रैल-मई में हुए विधानसभा चुनावों में इस सीट पर करीब 28,000 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। 

टॅग्स :पश्चिममता बनर्जीटीएमसीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं