लाइव न्यूज़ :

भवानीपुर उपचुनाव: प्रचार के आखिरी दिन, भाजपा सांसद दिलीप घोष पर हमला, बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्त्ता आपस में भिड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 27, 2021 17:01 IST

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 30 सितंबर को होने वाले उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल टक्कर दे रही हैं। 2011 से पिछले दो विधानसभा चुनावों में भवानीपुर से चुनाव लड़ा है।आयोग ने आज भवानीपुर हंगामे को लेकर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

कोलकाताः ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई, जहां 30 सितंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा।

भाजपा सांसद दिलीप घोष के काफिले पर हमला किया गया। आयोग ने आज भवानीपुर हंगामे को लेकर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने बंगाल सरकार से आज शाम तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि भवानीपुर में भगवा पार्टी की व्यापक पहुंच ने टीएमसी को बेचैन कर दिया है।

उन्होंने कहा कि नेताओं को प्रचार करने से रोकने की कोशिश की जा रही है।  उन्होंने ट्वीट किया, "लेकिन वे कितने लोगों को रोक पाएंगे? भाजपा के नेता निर्वाचन क्षेत्र के हर कोने में फैले हुए हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि जनता बड़ी संख्या में समर्थन के लिए बाहर है।" भवानीपुर में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है।

मुर्शिदाबाद जिले की समसेरगंज और जंगीपुर सीटों पर चुनाव के साथ 30 सितंबर को उपचुनाव होगा, जहां इस साल की शुरुआत में आठ चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान नहीं हो सका था। भवानीपुर की रहने वाली बनर्जी को अपने पद पर बने रहने के लिए जीत की दरकार है। उन्होंने 2011 से पिछले दो विधानसभा चुनावों में भवानीपुर से चुनाव लड़ा है।

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में माकपा के उम्मीदवार श्रीजीब बिस्वास की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास की ओर जाने वाली सड़क पर प्रचार करने से रोके जाने पर पुलिस के साथ झड़प हो गई।

बिस्वास के साथ गए माकपा के वरिष्ठ नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि उन्हें इलाके के मतदाताओं के बीच प्रचार करने का पूरा अधिकार है, लेकिन पुलिस उन्हें गैरकानूनी तरीके से रोक रही है। एक ओर माकपा नेताओं और समर्थकों ने तर्क दिया कि उनके पास आवश्यक अनुमति है, तो दूसरी ओर पुलिस ने कहा कि केवल उम्मीदवार और चार अन्य लोग नियमों के अनुसार एक साथ सड़क पर प्रवेश कर सकते हैं।

टॅग्स :पश्चिममता बनर्जीBJPटीएमसीपश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा