लाइव न्यूज़ :

BSF जवान की जान लेने वाली BGB की गोलीबारी ‘अकारण और अवांछित’, जांच रिपोर्ट में खुलासा

By भाषा | Updated: October 23, 2019 20:36 IST

बीएसएफ के सूत्रों ने कहा, ‘‘बीजीबी की गोलीबारी अकारण और अवांछित पाई गई है। घटना के बाद, बीजीबी ने कहा था कि बीएसएफ के कर्मियों ने बांग्लादेश के क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश किया था। ऐसा प्रतीत होता है कि यह मारने के लिए की गई अकारण गोलीबारी को उचित ठहराने का प्रयास है।’’

Open in App
ठळक मुद्देयह तर्क भी अनुचित पाया गया है क्योंकि बीएसएफ की टीम बीजीबी कर्मियों से सूचना मिलने के बाद वहां गई थी।बीजीबी ने दो पकड़े गए भारतीय मछुआरों को रिहा करते हुए उनसे कहा था कि वे बीएसएफ को सूचना दें और फ्लैग मीटिंग करने के लिए कहें। 

सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने अपनी जांच में पाया है कि पिछले सप्ताह भारतीय जवान की जान लेने वाली ‘बीजीबी’ की गोलीबारी ‘‘अकारण और अवांछित’’ थी।

बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के एक कर्मी ने 17 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास फ्लैग मीटिंग के दौरान अपनी एके-47 राइफल से गोली चला दी थी जिसमें बीएसएफ के हेड कांस्टेबल विजयभान की जान चली गई थी और एक अन्य जवान राजवीर यादव घायल हो गए थे।

बीएसएफ के सूत्रों ने कहा, ‘‘बीजीबी की गोलीबारी अकारण और अवांछित पाई गई है। घटना के बाद, बीजीबी ने कहा था कि बीएसएफ के कर्मियों ने बांग्लादेश के क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश किया था। ऐसा प्रतीत होता है कि यह मारने के लिए की गई अकारण गोलीबारी को उचित ठहराने का प्रयास है।’’

सूत्रों ने जांच रिपोर्ट के हवाले से कहा, ‘‘यह तर्क भी अनुचित पाया गया है क्योंकि बीएसएफ की टीम बीजीबी कर्मियों से सूचना मिलने के बाद वहां गई थी।’’ बीजीबी ने दो पकड़े गए भारतीय मछुआरों को रिहा करते हुए उनसे कहा था कि वे बीएसएफ को सूचना दें और फ्लैग मीटिंग करने के लिए कहें। 

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलबांग्लादेशपश्चिम बंगालअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो