लाइव न्यूज़ :

Betul Lok Sabha Seat 2024: सात मई को बैतूल लोकसभा सीट पर पड़ेंगे वोट, इस कारण से 26 अप्रैल को मतदान ‘स्थगित’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2024 17:04 IST

Betul Lok Sabha Seat 2024: आयोग ने कहा, “ आयोग ने मध्य प्रदेश की बैतूल (सुरक्षित) सीट पर स्थगित किया गया लोकसभा चुनाव तीसरे चरण (सात मई) में कराने का फैसला किया है।”

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव सात चरण में होगा।मतगणना चार जून को होगी।  पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

Betul Lok Sabha Seat 2024: निर्वाचन आयोग ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार की मृत्यु के बाद मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में होने वाले मतदान को बुधवार को ‘स्थगित’ करने की घोषणा की। आयोग ने इस सीट पर अब तीसरे चरण में सात मई को मतदान कराने की जानकारी दी है। आयोग के अनुसार बसपा उम्मीदवार की नौ अप्रैल को मृत्यु हो गई थी और निर्वाचन अधिकारी ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 52 के तहत चुनाव स्थगित कर दिया। अगर चुनाव से पहले किसी मान्यता प्राप्त या राज्य स्तरीय पार्टी के उम्मीदवार की मृत्यु हो जाती है, तो मतदान स्थगित कर दिया जाता है ताकि पार्टी नया उम्मीदवार उतार सके। बसपा एक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल है।

आयोग ने कहा, “ आयोग ने मध्य प्रदेश की बैतूल (सुरक्षित) सीट पर स्थगित किया गया लोकसभा चुनाव तीसरे चरण (सात मई) में कराने का फैसला किया है।” लोकसभा चुनाव सात चरण में होगा। पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे जबकि एक जून को अंतिम चरण का मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी। 

टॅग्स :चुनाव आयोगलोकसभा चुनाव 2024बैतूलमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४बीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी