लाइव न्यूज़ :

बैतूलः 104 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरदीचंद गोठी ने कोरोना को हराया, कहा-शारीरिक परिश्रम करें और प्रसन्न रहें, डरें नहीं, लड़ें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 25, 2021 08:31 IST

देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ने वाले 103 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरदीचंद गोठी मध्य प्रदेश के बैतूल के निवासी हैं और आधार कार्ड के अनुसार बिरदीचंद गोठी की जन्मतिथि दो नवंबर 1917 है।

Open in App
ठळक मुद्देपांच अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।मेरी बचपन से दिनचर्या ठीक रही है।पठन-पाठन और प्रसन्नचित्त मन से अपने हर काम को करता हूं।

बैतूलः देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ने वाले 104 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरदीचंद गोठी ने कोरोना वायरस संक्रमण को मात दी है।

वह मध्य प्रदेश के बैतूल के निवासी हैं और आधार कार्ड के अनुसार बिरदीचंद गोठी की जन्मतिथि दो नवंबर 1917 है। पांच अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। गोठी ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद डॉक्टरों ने मेरा इलाज किया। साथ ही घर पर काम करने वाले लोगों ने सहयोग किया।

मैं खुश रहा और सादा खाना खाया। इसलिए मैं कोरोना को मात दे सका।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर की कृपा से मैं ठीक हूं। इलाज के दौरान सबका सहयोग मिला। मैं मानसिक रूप से ठीक रहा और खुश रहा। खान-पान ठीक रखा। इसलिए जल्द स्वस्थ हो गया।’’ गोठी ने बताया,‘‘मेरी बचपन से दिनचर्या ठीक रही है।

सुबह जल्दी उठना, संतुलित एवं सादा आहार, नियमित व्यायाम एवं पठन-पाठन और प्रसन्नचित्त मन से अपने हर काम को करता हूं। लेकिन वर्तमान में लोग बदलते दौर में खुद को बदल रहे हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘ आजकल का खानपान एवं रहन-सहन लोगों को शारीरिक रूप से कमजोर कर रहा है। इसलिए सभी को सादा जीवन और सादा एवं संतुलित आहार लेने की जरूरत है।

दिनचर्या को बेहतर कर शारीरिक परिश्रम करें और प्रसन्न रहें। इससे हम कोरोना को हरा सकते हैं। ’’ गोठी ने बताया कि छिंदवाड़ा के डॉक्टर प्रवीण नाहर की देखरेख में बैतूल में घर पर ही उनका इलाज हुआ। डॉ. नाहर ने बताया, ‘‘गोठी पांच अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाये गये थे और 23 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।’’ 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाशिवराज सिंह चौहानबेतुलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए