बेंगलुरु पुलिस ने अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज की FIR, राहुल गांधी से जुड़ा है मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 28, 2023 16:31 IST2023-06-28T13:14:44+5:302023-06-28T16:31:39+5:30

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और पार्टी के आईटी प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई है। मालवीय के खिलाफ मामला कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर उनके ट्वीट को लेकर दर्ज किया गया।

Bengaluru Police registers FIR against BJP's Amit Malviya over tweet on Rahul Gandhi | बेंगलुरु पुलिस ने अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज की FIR, राहुल गांधी से जुड़ा है मामला

बेंगलुरु पुलिस ने अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज की FIR, राहुल गांधी से जुड़ा है मामला

Highlightsअमित मालवीय के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई है।मालवीय के खिलाफ मामला कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर उनके ट्वीट को लेकर दर्ज किया गया।पूर्व कांग्रेस विधायक रमेश बाबू की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और पार्टी के आईटी प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई है। मालवीय के खिलाफ मामला कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर उनके ट्वीट को लेकर दर्ज किया गया। मालवीय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा था, "राहुल गांधी खतरनाक हैं और एक कपटी खेल खेल रहे हैं।"

पूर्व कांग्रेस विधायक रमेश बाबू की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद और भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने कहा कि प्राथमिकी राजनीति से प्रेरित है। सूर्या ने ट्वीट कर लिखा, "अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर राजनीति से प्रेरित है। सादा और सरल। राहुल गांधी के खिलाफ उनके कथित बयान को लेकर आईपीसी की धारा 153ए और 505(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

उन्होंने आगे लिखा, "उपरोक्त दोनों धाराएं समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने से संबंधित हैं। तो, राहुल गांधी क्या हैं? एक व्यक्ति या एक समूह या एक वर्ग? हम इसे अदालत में चुनौती देंगे और न्याय सुनिश्चित करेंगे।" सूर्या कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा को कानून का सामना करने पर रोने की आदत है।

खड़गे ने एएनआई से कहा था, "भाजपा को जब भी कानून की आंच झेलनी पड़ती है तो वे रोते हैं। उन्हें देश के कानून का पालन करने में समस्या है। मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि एफआईआर का कौन सा हिस्सा गलत इरादे से दर्ज किया गया है। हमने कानूनी राय लेने के बाद ऐसा किया है।"

Web Title: Bengaluru Police registers FIR against BJP's Amit Malviya over tweet on Rahul Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे