लाइव न्यूज़ :

जानिए भारत के किन शहरों में मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी?

By भाषा | Updated: April 16, 2018 19:25 IST

रैंडस्टैड इंडिया के शोध एवं विश्लेषण विभाग रैंडस्टैड इनसाइट्स के अनुसार, बेंगलुरु में सभी स्तरों और कार्यों पर पेशेवरों का वार्षिक वेतन पैकेज औसतन 10.8 लाख रुपये है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 अप्रैलः देश में सबसे अधिक वेतन देने वाले प्रमुख शहरों में कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरू अव्वल है। यहां पेशेवरों का औसत वेतन पैकेज 10.8 लाख रुपए सालाना है। इसके साथ ही दवा और स्वास्थ्य सेवा कंपनियां अन्य क्षेत्रों के मुकाबले सबसे ज्यादा वेतन देने वाले क्षेत्र हैं। एक रिपोर्ट में यह निष्कर्ष सामने आया है।

रैंडस्टैड इंडिया के शोध एवं विश्लेषण विभाग रैंडस्टैड इनसाइट्स के अनुसार, बेंगलुरु में सभी स्तरों और कार्यों पर पेशेवरों का वार्षिक वेतन पैकेज औसतन 10.8 लाख रुपये है। इस सूची में बेंगलुरु के बाद पुणे (10.3 लाख रुपये ) का स्थान है और इसके बाद एनसीआर और मुंबई का नंबर आता है। यहां पेशेवरों को औसतन क्रमश: 9.9 लाख और 9.2 लाख रुपये सालाना का पैकेज दिया जाता है। इसके बाद चेन्नई (8 लाख ), हैदराबाद (7.9 लाख ) और कोलकाता (7.2 लाख रुपये ) है।

जहां तक बेहतर वेतन पैकेज देने वाले औद्योगिक क्षेत्रों की बात है इस मामले में दवा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र सबसे आगे है। इस क्षेत्र में सभी स्तरों और कामकाजी क्षेत्र में औसतन 9.6 लाख रुपये का वेतन पैकेज दिया जाता है। 

देश में जी एसटी व्यवस्था लागू होने के बाद इ ससे जुड़े कार्यान्वयन और अनुपालन विशेषज्ञों की मांग में तेजी आई है। इस क्षेत्र के पेशेवरों का औसत वेतन 9.4 लाख रुपये सालाना तक पहुंच गया है । यह दूसरा सबसे अधिक वेतन देने वाला क्षेत्र है।

देश में अधिक वेतन देने वाले क्षेत्रों में तीसरा स्थान एफएमसीजी यानी रोजमर्रा उपभोग से जुड़ी वस्तुओं का है, जहां औसत वेतन 9.2 लाख रुपये सालाना है। इसके बाद सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र (9.1 लाख ) और बुनियादी ढांचा , रीयल एस्टेट एवं निर्माण क्षेत्र (9 लाख रुपये ) का स्थान आता है।

रैंडस्टैड इनसाइट्स सैलरी ट्रेंड्स की इस अध्ययन रिपोर्ट 2018 में 15 विभिन्न प्रकार के कार्यों और 20 उद्योग क्षेत्रों की 1,00,000 नौकरियां का विश्लेषण किया गया है।  

टॅग्स :सैलरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: सैलरी क्लास के 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, इन 10 अलाउंस पर अब देना होगा ज्यादा टैक्स

कारोबारEPFO: नई नौकरी के साथ बदल गया बैंक अकाउंट तो EPFO ​​में ऐसे करें अपडेट, जानें आसान प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव