लाइव न्यूज़ :

बांग्ला अभिनेत्री सरबंती चटर्जी ने भाजपा से तोड़ा नाता, चुनाव से पहले पार्टी में हुई थीं शामिल; बताई ये वजह

By अनिल शर्मा | Updated: November 11, 2021 13:35 IST

इस साल की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुईं बंगाली अभिनेत्री सरबंती चटर्जी ने गुरुवार को कहा कि वह पार्टी से सभी संबंध तोड़ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरबंती चटर्जी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मार्च में भाजपा में शामिल हुई थींउन्होंने बेहाला पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के बैनर तले विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गईं

कोलकाताः इस साल की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुईं बंगाली अभिनेत्री सरबंती चटर्जी ने गुरुवार को कहा कि वह पार्टी से सभी संबंध तोड़ रही हैं। पश्चिम बंगाल में पार्टी के कामकाज पर नाखुशी जताते हुए अभिनेत्री ने कहा कि भाजपा ने राज्य के कल्याण के लिए पहल और ईमानदारी की कमी दिखाई है, जिसके कारण उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है।

सरबंती ने बीजेपी से नाता तोड़ने की सूचना अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा- भाजपा के साथ सभी संबंध तोड़ते हुए, जिस पार्टी के लिए मैंने पिछला राज्य चुनाव लड़ा था, उससे मैं सभी तोड़ रही हूं। इसके पीछे की वजह बताते हुए अभिनेत्री ने कहा कि पार्टी ने बंगाल के मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए पहल और ईमानदारी की कमी दिखाई है।

 सरबंती चटर्जी इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मार्च में भाजपा में शामिल हुई थीं। सरबंती राज्य के तत्कालीन भाजपा बंगाल अध्यक्ष दिलीप घोष और पार्टी के चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुई थीं। बाद में उन्होंने बेहाला पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा, जहां वह तृणमूल के चटर्जी से 50,884 मतों के महत्वपूर्ण अंतर से हार गई थीं।

टॅग्स :BJPkolkata
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos