लाइव न्यूज़ :

बंगाल: तृणमूल नेता की उसके पिता के सामने गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: September 7, 2021 21:31 IST

Open in App

वर्धमान (पश्चिम बंगाल), सात सितंबर पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक स्थानीय नेता की उसके पिता के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल तृणमूल ने आरोप लगाया कि हत्या के पीछे भाजपा का हाथ है जबकि विपक्षी पार्टी ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब औसग्राम के देवशाला क्षेत्र के युवा तृणमूल के नेता 40 वर्षीय चंचल बख्शी अपने पिता श्यामल बख्शी के साथ एक पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होकर मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे।

उन्होंने कहा कि जैसे ही पिता-पुत्र जंगली इलाके के पास पहुंचे, मोटरसाइकिल पर सवार कुछ हमलावरों ने तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता पर गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।

अधिकारी ने कहा कि चंचल बख्शी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तृणमूल वाल्की क्षेत्र के अध्यक्ष अरूप मिर्धा और औसग्राम -2 पंचायत समिति के प्रमुख सैयद हैदर अली ने आरोप लगाया कि ''भाजपा के गुंडों'' ने बख्शी की हत्या की क्योंकि वह एक लोकप्रिय नेता थे और उन्होंने इस साल के विधानसभा चुनावों में औसग्राम निर्वाचन क्षेत्र में सत्तारूढ़ पार्टी की जीत में योगदान दिया था।

भाजपा के जिला महासचिव श्यामल रॉय ने आरोप को खारिज करते हुए दावा किया कि हत्या सत्तारूढ़ दल के भीतर अंदरूनी कलह का नतीजा थी।

इस साल की शुरुआत में जिले के मंगलकोट इलाके में एक अन्य तृणमूल नेता की हत्या कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारत अधिक खबरें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन