लाइव न्यूज़ :

बंगाल : तृणमूल के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव अधिकारी से की मुलाकात

By भाषा | Updated: August 6, 2021 21:39 IST

Open in App

कोलकाता, छह अगस्त तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) आरिज़ आफताब से मुलाकात कर राज्य की सात विधानसभा सीटों पर चुनाव और उपचुनाव कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया।

टीएमसी के महासचिव पार्थ चटर्जी ने यह जानकारी दी।

टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल ने कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर सीईओ से जल्द से जल्द लंबित चुनावों की तारीख का ऐलान करने का आग्रह किया।

चटर्जी ने कहा,‘‘हमने सीईओ से विधानसभा की दो सीटों पर मतदान की तारीख घोषित करने और पांच निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव कराने के लिए जल्द से जल्द आवश्यक व्यवस्था करने का आग्रह किया।’’ टीएमसी नेता ने कहा कि सीईओ ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

चटर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ विधानसभा चुनाव को संपन्न हुए करीब तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है। हमने सीईओ से मुलाकात कर यह जानने की कोशिश की दो सीटों पर चुनाव और पांच सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।’’

तृणमूल के प्रतिनिधिमंडल में मंत्री सुब्रत मुखर्जी, चंद्रिमा भट्टाचार्य और शशि पंजा भी शामिल थे। गौरतलब है कि नंदीग्राम सीट पर भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता की भबानीपुर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं, जिसे टीएमसी के उम्मीदवार शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने जीत के कुछ दिनों बाद ही छोड़ दिया था।

चट्टोपाध्याय खारदाह सीट पर होने वाला उपचुनाव लड़ेंगे, जोकि टीएमसी की प्रत्याशी काजल सिन्हा की मौत के बाद खाली हो गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम