लाइव न्यूज़ :

बंगाल उपचुनाव : भवानीपुर में ममता को भारी बढ़त, मुर्शिदाबाद की दो सीटों पर भी टीएमसी आगे

By भाषा | Updated: October 3, 2021 13:25 IST

Open in App

कोलकाता/बरहामपुर, तीन अक्टूबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर उपचुनाव में रविवार को 10वें चरण की मतगणना के बाद 31,645 मतों से आगे चल रही हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) मुर्शिदाबाद की समसेरगंज और जांगीपुर सीटों पर भी आगे चल रही है। इन दोनों विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए भी मतगणना चल रही है।

दसवें चरण की मतगणना के बाद आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट से टीएमसी की उम्मीदवार बनर्जी को 42,122 मत मिले हैं। उनकी करीबी प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी की प्रियंका टिबरेवाल को 10,477 मत जबकि माकपा के श्रीजीब बिस्वास को 1,234 मत मिले हैं।

भवानीपुर में कुल 21 चरणों में मतगणना होगी। बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए यह चुनाव जीतना होगा।

समसेरगंज में टीएमसी उम्मीदवार अमीरुल इस्लाम पांचवें चरण की मतगणना के बाद 3,768 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 19,751 मत मिले हैं जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जैदुर रहमान को 15,983 मत मिले हैं।

जांगीपुर में टीएमसी प्रत्याशी जाकिर हुसैन 15,643 मतों से आगे चल रहे हैं। हुसैन को अब तक 25,572 मत मिले और उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुजीत दास को 9,929 मत मिले हैं। इन सीटों पर मतदान 30 सितंबर को हुआ था।

बनर्जी के भारी बढ़त हासिल करने की खबरें मिलने के बाद टीएमसी समर्थक हरा ‘गुलाल’ लेकर जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए। वहीं, भाजपा और माकपा के प्रदेश कार्यालयों में वीरानी छायी रही।

टिबरेवाल ने शनिवार रात को कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल को पत्र लिखकर उनसे चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद हिंसा की किसी तरह की घटना को रोकने के लिए एहतियातन कदम उठाने का पुलिस को आदेश देने का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर