बंगाल उपचुनाव : कांग्रेस और माकपा एक साथ उपचुनाव लड़ेंगे

By भाषा | Published: August 10, 2019 05:39 AM2019-08-10T05:39:01+5:302019-08-10T05:39:01+5:30

 पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की बढ़त को रोकने की मंशा से कांग्रेस और माकपा ने तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आपस में साझेदारी करने का फैसला किया है।

Bengal by-election: Congress and CPI-M together to contest by-election | बंगाल उपचुनाव : कांग्रेस और माकपा एक साथ उपचुनाव लड़ेंगे

बंगाल उपचुनाव : कांग्रेस और माकपा एक साथ उपचुनाव लड़ेंगे

 पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की बढ़त को रोकने की मंशा से कांग्रेस और माकपा ने तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आपस में साझेदारी करने का फैसला किया है। देर शाम हुई बैठक में दोनों दलों की राज्य इकाइयों ने यह फैसला किया कि कांग्रेस उत्तरी दिनाजपुर में कालियागंज और पश्चिम मिदनापुर जिले की करीमपुर सीट से उप चुनाव लड़ेगी,

वहीं माकपा नीत वाम मोर्चा नादिया जिले के करीमपुर सीट से उप चुनाव लड़ेगा। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सामेन मित्रा ने बताया कि आज यह तय हुआ है कि कांग्रेस दो सीटों पर जबकि माकपा एक सीट पर उप चुनाव में मैदान में उतरेगी ।

कांग्रेस-माकपा गठबंधन से बंगाल की राजनीति में नया सवेरा आएगा। हम साथ मिलकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की साम्प्रदायिक राजनीति को हराएंगे। वहीं माकपा नेतृत्व इसे सिर्फ सीटों का बंटवारा बता रहा है। 

Web Title: Bengal by-election: Congress and CPI-M together to contest by-election

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे