लाइव न्यूज़ :

बंगाल विधानसभा विवाद: बृहस्पतिवार को विधानसभा जाएंगे राज्यपाल

By भाषा | Updated: December 5, 2019 06:04 IST

सत्तारूढ़ पार्टी और राज्यपाल के बीच गतिरोध उस समय और अधिक गहरा गया, जब विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने मंगलवार को सदन को दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया क्योंकि विधानसभा में जो विधेयक पेश होने थे, उन्हें अब तक राज्यपाल की सहमति नहीं मिली थी

Open in App
ठळक मुद्देयह स्पष्ट नहीं है कि क्या विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी राज्यपाल की अगवानी करने के लिए विधानसभा में मौजूद होंगे या नहीं। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में कहा कि जो विधेयक पेश होने वाले थे, उन्हें अब तक राज्यपाल से मंजूरी नहीं मिली है। 

पश्चिम बंगाल विधानसभा की कार्यवाही दो दिन के लिए स्थगित किए जाने पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के साथ गतिरोध और अधिक गहराने के मद्देनजर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को विधानसभा जाएंगे।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्या विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी राज्यपाल की अगवानी करने के लिए विधानसभा में मौजूद होंगे या नहीं। विधानसभा सूत्रों ने बताया कि सदन के कामकाज पर चर्चा के लिए कार्य मंत्रणा समिति की बुधवार को होने वाली बैठक का कार्यक्रम भी टाल दिया गया है। राज्यपाल ने बुधवार को कहा कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी को पत्र लिख कर कहा कि वह विधानसभा की सुविधाओं का जायजा लेने विधानसभा जाएंगे और पुस्तकालय भी जाएंगे। इससे पहले दिन में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि वह संविधान का पालन कर रहे हैं और ‘रबड़ स्टांप’ नहीं हैं।

सत्तारूढ़ पार्टी और राज्यपाल के बीच गतिरोध उस समय और अधिक गहरा गया, जब विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने मंगलवार को सदन को दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया क्योंकि विधानसभा में जो विधेयक पेश होने थे, उन्हें अब तक राज्यपाल की सहमति नहीं मिली थी जो कि अनिवार्य है। इस दावे को राज भवन ने खारिज कर दिया। धनखड़ ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘राज्यपाल के तौर पर मैं संविधान का पालन करता हूं और आंख बंद कर फैसले नहीं ले सकता।

मैं ‘न तो रबड़ स्टांप हूं और न ही पोस्टऑफिस।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं संविधान के आलोक में विधेयकों की जांच करने और बिना विलंब के काम करने के लिए बाध्य हूं। इस मामले में सरकार की तरफ से विलंब हुआ है।’’ वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में कहा कि जो विधेयक पेश होने वाले थे, उन्हें अब तक राज्यपाल से मंजूरी नहीं मिली है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos