लाइव न्यूज़ :

बंगाल विधानसभा ने मदरसा-जेएमबी बयान को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: July 4, 2019 05:47 IST

पार्टी लाईन से ऊपर उठकर विधायकों ने केंद्र की आलोचना की तथा मंगलवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी द्वारा दिये गये बयान के विरोध में संयुक्त प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस ने संसद में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में रेड्डी द्वारा की गयी टिप्पणी को राजनीति से प्रेरित करार दिया।

Open in App

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने संसद में दिए गए बयान कि जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) कट्टरपंथ फैलाने और भर्तियां करने के लिए बर्दवान और मुर्शिदाबाद जिलों में कुछ मदरसों का इस्तेमाल करने की सूचनाएं सामने आयी हैं, को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

पार्टी लाईन से ऊपर उठकर विधायकों ने केंद्र की आलोचना की तथा मंगलवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी द्वारा दिये गये बयान के विरोध में संयुक्त प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस ने संसद में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में रेड्डी द्वारा की गयी टिप्पणी को राजनीति से प्रेरित करार दिया।

शिक्षा मंत्री और तृणमूल महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘‘ इस प्रकार की टिप्पणी देश की संस्कृति को आघात पहुंचा रही है। यह देश के लिए बड़ा खतरा बन रहा है। हमारी पुलिस और प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया है। इस प्रकार का कदम खतरनाक है और तत्काल रूकना चाहिए।’’

चटर्जी ने पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के विधानसभा में दिए उस बयान का हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि "मदरसे आतंकियों की फसल उगाने वाले" स्थल बन गए हैं। चटर्जी ने कहा कि इसके बाद जनता ने उन्हें (भट्टाचार्य) उपयुक्त जवाब दिया। 34 साल के लंबे शासन के बाद वाम सत्ता से बाहर हो गया।

रेड्डी ने लोकसभा में कहा था कि जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश द्वारा कट्टरपंथ फैलाने और भर्तियां करने के लिए बर्दवान और मुर्शिदाबाद जिलों में कुछ मदरसों का इस्तेमाल करने की सूचनाएं सामने आयी हैं।

विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता अब्दुल मनान ने कहा, ‘‘ मैंने मदरसे में पढ़ाई की है। मेरी तरह, इस विधानसभा के कई ऐसे सदस्य हैं जिन्होंने राज्य के मदरसों में पढ़ाई की है। मदरसों में कई हिंदू शिक्षक हैं।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि "कोई (रेड्डी) केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण पद पर होते हुए इस तरह की बात नहीं कर सकता।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकांग्रेसटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है