लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेजस्वी यादव की करोड़ों की बेनामी संपत्ति जब्त, आयकर विभाग ने की कार्रवाई

By भारती द्विवेदी | Updated: April 27, 2018 12:41 IST

आयकर विभाग की टीम ने मकान पर इश्तेहार चिपकाते हुए उस सील कर दिया है। लगभग पांच कट्ठे में बने इस मकान की कीमत 3 करोड़ 67 लाख रुपए बताई गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 27 अप्रैल: बेनामी संपत्ति को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की मुश्किलें कम होते नहीं दिख रही हैं। आयकर विभाग ने कार्रवाई करते हुए लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की प्रॉपटी जब्त कर ली है। ये मकान पटना के शेखपुरा इलाके में हैं। शेखपुरा पटना रिहायशी इलाकों में आता है। पटना एयरपोर्ट भी इसी इलाके में आता है। आयकर विभाग की टीम ने मकान पर इश्तेहार चिपकाते हुए उस सील कर दिया है।  5.22 कठ्ठे में बने इस मकान की कीमत 3 करोड़ 67 लाख रुपए बताई गई है।

गुरुवार (26 अप्रैल) को आयकर विभाग ने फेयर ग्रो होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर कार्रवाई की है। इस कंपनी से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार के चार सदस्य बतौर निदेशक साल 2017 तक जुड़े थे। हालांकि अब ये कंपनी बंद हो चुकी है। इस मामले में तेजप्रताप और तेजस्वी यादव से पूछताछ के लिए आयकर विभाग के अधिकारियों ने नोटिस भेजा है। लेकिन शादी का हवाला देते हुए दोनों भाइयों ने आने में अपनी असर्मथता जाहिर की है। बता दें कि इससे पहले आयकर विभाग ने दोनों भाइयों को 23 अप्रैल को भी पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। उस समय भी तेजस्वी और तेतप्रताप पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थे। 

आयकर विभाग इस मामले में कंपनी से जुड़ी लालू प्रसाद की बेटी रागिनी और चंदा से पूछताछ कर चुकी है। लालू की दोनों बेटियों से ये पूछताछ दिल्ली में की गई थी। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील