लाइव न्यूज़ :

Begusarai Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला, मुक्का मारने की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 31, 2024 17:37 IST

Begusarai Giriraj Singh: घटना के बाद गिरिराज ने कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं। समाज के हितों के लिए बोलता रहूंगा, संघर्ष करता रहूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह के पास जाकर मुक्का मारने की कोशिश की। मौजूद कुछ लोगों जमकर गिरिराज सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए।युवक की पहचान मो. सैफी के तौर पर हुई है।

Begusarai Giriraj Singh: बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह पर शनिवार को हमला किया गया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। दरअसल, बलिया प्रखंड में गिरिराज सिंह ने जनता दरबार कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वह लोगों की समस्याएं सुन रहे थे तभी सफेद टोपी पहना एक शख्स वहां पहुंचा। पहले तो उसने माइक लेकर कुछ अनाप-शनाप बातें कही। इस पर वहां मौजूद भाजपा नेताओं ने विरोध किया। इसी दौरान उस शख्स ने गिरिराज सिंह के पास जाकर मुक्का मारने की कोशिश की। लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों जमकर गिरिराज सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए। गिरिराज पर हमला करने की कोशिश करने वाले युवक की पहचान मो. सैफी के तौर पर हुई है। कहा जा रहा है कि वह वार्ड पार्षद है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना के बाद गिरिराज ने कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं।

ऐसे लोगों से उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं गिरिराज हूं और मैं हमेशा समाज के हितों के लिए बोलता रहूंगा, संघर्ष करता रहूंगा। इन हमलों से मैं डरने वाला नहीं। दाढ़ी-टोपी देखकर उनको पुचकारने और सहलाने वाले लोग आज देख लें कि किस प्रकार बेगूसराय बिहार सहित पूरे देश में लैंड जिहाद-लव जिहाद और साम्प्रदायिक तनाव पैदा किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि गिरिराज सिंह अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्ख़ियों में रहते हैं। खासकर हिंदूवादी छवि वाले गिरिराज के बयान कई बार विवादों में भी रहे हैं। वे लगातार दूसरी बार बेगूसराय से लोकसभा का चुनाव जीते हैं, जबकि वर्ष 2014 से लगातार केंद्र में मंत्री हैं।

टॅग्स :गिरिराज सिंहबेगूसराय लोकसभा सीटपटनाबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...