लाइव न्यूज़ :

होली से पहले बिहार पुलिस ने कसी कमर, शराब की धर-पकड़ के लिए ड्रोन से होगी निगरानी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 11, 2022 14:54 IST

बिहार के पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल ने अधिकारियों से राज्य के शराब माफियाओं पर नजर रखने के लिए ड्रोन, मोटर बोट, हेलीकॉप्टर और घोड़ों का इस्तेमाल करने का भी आदेश दिया है। उन्होंने शराब विरोधी टास्क फोर्स और वज्र को और प्रभावी बनाने के लिए भी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के डीजीपी ने सभी डीआईजीपी, एसएसपी, एसपी और डीएसपी को जारी किया आदेश पुलिस को उम्मीद है कि कोरोना कम होने के कारण लोग बड़े पैमाने पर होली का जश्न मना सकते हैंइस बार पुलिस गुंडों पर लगाम लगाने के लिए ड्रोन के इस्तेमाल सहित हर संभव कदम उठाएगी

पटना:बिहार पुलिस होली से पहले कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करने वाले गुंडों पर लगाम लगाने के लिए ड्रोन के इस्तेमाल सहित हर संभव कदम उठाएगी।

इस मामले में गुरुवार को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में बिहार के पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल ने राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसे प्राथमिकता के आधार पर लागू करने के निर्देश दिए। पुलिस को उम्मीद है कि कोरोना के कम होते खतरे को देखते हुए इस साल लोग बड़े पैमाने पर होली का जश्न मना सकते हैं।

पुलिस महानिदेशक ने राज्य के आईजीपी, डीआईजीपी, एसएसपी, एसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों को टेलीकांफ्रेंसिंग के जरिए अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग तेज करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से राज्य के शराब माफियाओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन, मोटर बोट, हेलीकॉप्टर और घोड़ों का इस्तेमाल करने का भी आदेश दिया है। उन्होंने शराब विरोधी टास्क फोर्स और वज्र को और प्रभावी बनाने के लिए भी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं।

पुलिस महानिदेशक द्वारा मिले इन दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने राजधानी पटना के सभी थानेदारों को बाइकर्स गैंग पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है।

एसएसपी ढिल्लों ने कहा, "हम जिले में 1,500 अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करेंगे, विशेष रूप से फोर-लेन अटल पथ और दीघा-एम्स एलिवेटेड पाटली पथ जैसे हाई स्पीड जोन पर। क्षेत्र में एक क्यूआरटी और शराब विरोधी टास्क फोर्स भी तैनात किया जाएगा।"

बिहार में शराबबंदी के लेकर लागू किये गये नए नियमों के अनुसार यदि कोई अपराधी शराब के नशे में पकड़ा जाता है और बेचने वाले नाम बताने से इनकार करता है, तो उस पर शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और उसे जेल भेज दिया जाएगा।

टॅग्स :होलीबिहारBihar Policeपटनाशराब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos