लाइव न्यूज़ :

खुलासा! पुलवामा से पहले दिल्ली में आतंकी हमला करना चाहते थे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 19, 2019 21:57 IST

जैश के आतंकी अब्दुल लतीफ गनी और हिलाल अहमद भट्ट ने पकड़े जाने के बाद दिल्ली में बड़े हमले की साजिश का पर्दाफाश किया था

Open in App
ठळक मुद्देजैश देश की राजधानी दिल्ली को निशाना बनाने वाला थाइसका एक ऑडियो भी दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मिलिट्री इंटेलिजेंस के हाथ लगा है।

पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में देश के 40 जवान शहीद हुए थे। ऐसे में अब खबर के अनुसार इस बड़े हमले से पहले से ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का चीफ मौलाना मसूद अजहर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ  देश की राजधानी दिल्ली को निशाना बनाने वाला था। 

दिल्ली पर हमले की इस साजिश के लिए लगातार जम्मू कश्मीर के नौजवानों को अपनी जहरीली तकरीरों के जरिए भारत के खिलाफ भड़काया भी जा रहा था। आजतक की खबर के अनुसार दिल्ली भारत को मुख्य केंद्र है इसलिए आतंकी दिल्ली पर हमले की सादिश रच रहे थे। इसका एक ऑडियो भी दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मिलिट्री इंटेलिजेंस के हाथ लगा है।

एक ऑडियो के मुताबिक मौलाना मसूद कश्मीर के नौजवानों को भड़काऊ भाषण दे रहा है। वह कह रहा है कि भारत ने आपको ये आप्शन दिया है या कुफ्रत की यार करो, गुलामी कबूल करो या मजलूमियत के साथ मरो, आप ये दोनों आप्शन उसके मुंह पर मार कर इज्जत और शहादत के रास्ते पर आ जाएं। मसूद का ये ऑडियो दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मिलिट्री इंटेलिजेंस के पास फिलहाल है। 

खबर के अनुसार 24 जनवरी को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मिलेट्री इंटेलिजेंस ने दिल्ली से जैश के आतंकी अब्दुल लतीफ गनी को गिरफ्तार किया था और गनी की पूछताछ के बाद जम्मू कश्मीर से हिलाल अहमद भट्ट को गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद ही दिल्ली में जैश के बड़े हमले की साजिश का पर्दाफाश हुआ था। 

गिरफ्तार किए गए आतंकियों की मोबाइल मैपिंग में खुफिया एजेंसियों के हाथ मौलाना मसूद अजहर का ताजा आडियो और एक वीडियो भी लगा था। जिससे खुलासा हुआ कि घाटी में सेना के हाथों मारे गए आतंकी उस्मान के बाद मौलाना मसूद बौखलाया हुआ है और हिंदुस्तान में बड़े हमले की साजिश रच रहा है और उसी के जरिए साफ हुआ था कि वह दिल्ली को निशाना बनाने की सादिश भी रच रहा है। साथ ही साफ हुआ है कि ये साजिश पुलवामा से पहले रची गई थी।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती कार सवार ने हमला कर दिया था, जिसमें 40 से ज्यादा जवानों की मौत हो गई थी। यह आतंकी हमला तब हुआ जब सीआरपीएफ का काफिला जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। बाद में पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया