लाइव न्यूज़ :

Beed Sarpanch Murder Case: मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा?, सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में करीबी वाल्मिक कराड पर लगे आरोप

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 4, 2025 12:04 IST

Beed Sarpanch Murder Case: महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे का कहना है, 'इस्तीफा कोई समाधान नहीं है। सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। कानून व्यवस्था की स्थिति भयावह है, यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है।”

Open in App
ठळक मुद्देBeed Sarpanch Murder Case: डी मुंडे ने मंगलवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया।Beed Sarpanch Murder Case: महायुति सरकार में इस्तीफा दे दिया है।Beed Sarpanch Murder Case: आरोपी बनाए जाने के बाद राजनीति तेज हो गई।

Beed Sarpanch Murder Case: महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे ने इस्तीफा दे दिया है। मुंबई में मीडिया को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणनीस ने कहा कि NCP मंत्री धनंजय मुंडे ने इस्तीफा दे दिया है।  मैंने इसे स्वीकार कर लिया है और राज्यपाल को भेज दिया है। करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद राजनीति तेज हो गई। बीड जिले के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की नृशंस हत्या के बाद मुंडे ने महायुति सरकार में इस्तीफा दे दिया है। मुंडे ने मंगलवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

देशमुख की हत्या की वीभत्स तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महाराष्ट्र के सीएम का फैसला सोमवार देर रात आया था। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के आधिकारिक आवास देवगिरी बंगले में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जहां फडणवीस, पवार, सुनील तटकरे और मुंडे ने बढ़ते राजनीतिक संकट पर चर्चा की। 

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। कुछ दिन पहले ही उनके करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को बीड सरपंच हत्या मामले में ‘मास्टरमाइंड’ बताया गया था। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान भवन में पत्रकारों से कहा, ‘‘धनंजय मुंडे ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैंने उसे स्वीकार कर लिया है और राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को भेज दिया है।’’

मुंडे को मंत्रिमंडल से हटाने की विपक्ष की जोरदार मांग के बाद यह इस्तीफा सामने आया है। फडणवीस ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सोमवार को उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार तथा मुंडे सहित राकांपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ देर रात बैठक की थी। मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से संबंधित भयावह तस्वीरें और अदालती आरोपपत्र के विवरण सामने आने के बाद विपक्ष ने मुंडे के इस्तीफे की मांग तेज कर दी। इन तस्वीरों और अदालती आरोपपत्र में हत्या से पहले की गई क्रूरता का खुलासा हुआ है।

बीड के मसाजोग गांव के सरपंच देशमुख को पिछले साल नौ दिसंबर को कथित तौर पर जिले में एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली के प्रयास को रोकने की कोशिश करने पर अगवा कर लिया गया और प्रताड़ित किया गया था। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।

राज्य अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने 27 फरवरी को देशमुख की हत्या और दो संबंधित मामलों में बीड जिले की एक अदालत में 1,200 से अधिक पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया। सरपंच की हत्या, अवाडा कंपनी से पैसे ऐंठने की कोशिश और कंपनी के सुरक्षा गार्ड पर हमला करने के तीन अलग-अलग मामले बीड के केज थाने में दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया है। अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन पर मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी अब भी फरार है। कराड के अलावा, गिरफ्तार अन्य आरोपियों में सुदर्शन घुले, विष्णु चाटे, जयराम चाटे, महेश केदार, सिद्धार्थ सोनावणे, सुधीर सांगले और प्रतीक घुले शामिल हैं। कृष्णा अंधाले इस मामले में वांछित आरोपी है।

वर्तमान में राकांपा प्रमुख अजित पवार पुणे के साथ-साथ बीड जिले के संरक्षक मंत्री हैं। बीड के मासाजोग गांव के सरपंच देशमुख को पिछले साल नौ दिसंबर को कथित तौर पर जिले में एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली के प्रयास को रोकने की कोशिश करने पर अगवा कर लिया गया और प्रताड़ित किया गया था, इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।

राज्य अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने 27 फरवरी को देशमुख की हत्या और दो संबंधित मामलों में बीड जिले की एक अदालत में 1,200 से अधिक पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया। सरपंच की हत्या, अवाडा कंपनी से पैसे ऐंठने की कोशिश और कंपनी के सुरक्षा गार्ड पर हमला करने के तीन अलग-अलग मामले बीड के केज थाने में दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया है। अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन पर मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी अब भी फरार है।

टॅग्स :धनंजय मुंडेदेवेंद्र फड़नवीसअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?