लाइव न्यूज़ :

बीटिंग रिट्रीट समारोह: आज होगा गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य समापन

By स्वाति सिंह | Updated: January 29, 2018 07:50 IST

गणतंत्र दिवस का यह समारोह 26 जनवरी को समाप्‍त नहीं होता बल्कि 29 जनवरी को इस समारोह का समापन बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के साथ होता है।

Open in App

'द बीटिंग रिट्रीट' समारोह चार दिवसीय गणतंत्र दिवस समारोहों के अंत का प्रतीक है। गणतंत्र दिवस का यह समारोह 26 जनवरी को समाप्‍त नहीं होता बल्कि 29 जनवरी को इस समारोह का समापन बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के साथ होता है। इसमें भारत की सैन्य शक्ति, समृद्ध विविधता और सांस्कृतिक विरासत को दिखाया जाता है। बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में तीनों सेनाओं के बैंड और अर्धसैनिक बल बीएसएफ के जवानों की मौजूदगी में होता है। गणतंत्र दिवस समारोह के साथ यह समारोह भी देश के लिए काफी अहमियत रखता है। इस समारोह के साथ ही 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के समारोह का औपचारिक रूप से समापन होता है।

क्या है द बैटिंग रिट्रीट समारोह 

29 जनवरी को होने वाले इस समारोह में दिल्‍ली के विजय चौक पर इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी और इंडियन एयरफोर्स के बैंड्स की ओर से परफॉर्म किया जाता है। इस दौरान राष्‍ट्रपति भवन के नॉर्थ और साउथ ब्‍लॉक पर बैंड्स का प्रदर्शन होता है इसके बाद राजपथ की तरफ इसका अंत होगा। 'द बैटिंग रिट्रीट' समारोह के मुख्य अतिथि राष्‍ट्रपति होते हैं वे यहां प्रेसीडेंट्स बॉडीगार्ड्स के सुरक्षा घेरे में आते हैं। उनके आने के बाद प्रेसीडेंट्स बॉडीगार्ड्स के कमांडर की ओर से राष्‍ट्रपति को नेशनल सैल्‍यूट देते हैं। इसके साथ ही तिरंगा फहराया जाता और राष्‍ट्रीय गान होता है। 

द बैटिंग रिट्रीट समारोह शुरूआत 

कुछ देश की सेनाएं इस समारोह को परंपरा के रूप में निभाती हैं। इस समारोह को लोग नए बैंड मेंबर्स के लिए उनका कौशल साबित करने वाला टेस्‍ट भी मानते हैं वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह एक कठिन ड्रिल्‍स का अभ्‍यास है। बीटिंग रिट्रीट समारोह की शुरूआत की तब हुई जब इंग्‍लैंड के राजा जेम्‍स टू ने 18 जून 1690 में अपनी सेनाओं को उनके ट्रूप के वापस आने पर ड्रम बजाने का आर्डर दिया था। इसके बाद सन 1694 में विलियम थर्ड ने रेजीमेंट के कैप्‍टन को ट्रूप्‍स के वापस आने पर गलियों में ड्रम बजाकर स्‍वागत किया था।  बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का असली नाम 'वॉच सेटिंग' है, यह समारोह अक्सर सूरज डूबने के समय होता है।

टॅग्स :बैटिंग रिट्रीट समारोहगणतंत्र दिवसभारतीय सेनानेवीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप