लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः बवाना अग्निकांड के बाद सियासत शुरू, AAP और BJP समर्थक भिड़े

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 21, 2018 08:19 IST

हादसे को लेकर बीजेपी ने दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। मनोज तिवारी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को लेकर कहा कि ये सब मजदूर हैं।

Open in App

दिल्ली स्थित बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार शाम (20 जनवरी) को भीषण आग लग गई। इस हादसे में 17 लोगों की जान चली गई। वहीं कई लोगों के झुलसने की भी सूचना है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजधानी की सियासत भी गर्मा गई। यहां आग से मचे तांडव को देखने दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष मनोज तिवारी पहुंचे। इसके थोड़ी ही देर बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे गए।

केजरीवाल की गाड़ी के आगे लेटे बीजेपी समर्थकसीएम केजरीवाल के पहुंचते ही बीजेपी समर्थकों ने उनके खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। मामला इतना बढ़ गया कि आप समर्थकों और बीजेपी समर्थको के बीच हाथापाई पर उतर आई। दोनों तरफ से काफी देर तक नारेबाजी चलती रही। इस बीच सीएम केजरीवाल का काफिला वहां फंस गया और बीजेपी समर्थक केजरीवाल की गाड़ी के आगे लेट गए।

हादसे की जिम्मेदार दिल्ली सरकारइधर, हादसे को लेकर बीजेपी ने दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। मनोज तिवारी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को लेकर कहा कि ये सब मजदूर हैं। यहां के लोग सरकार से गुस्सा हैं। सीएम केजरीवाल काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से यहां अवैध फैक्ट्रियां चल रही हैं, उसकी जिम्मेदार दिल्ली सरकार है।

दिल्लीः प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से 17 की मौत, सीएम ने किया 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान

तीन फैक्ट्रियों में लगी आगइस अग्निकाडं को लेकर दिल्‍ली फायर सर्विसेज के निदेशक जीसी मिश्रा ने बताया कि बवाना में तीन जगहों पर आग लगने की जानकारी मिली।  सेक्‍टर -1 में प्‍लास्टिक फैक्‍ट्री, सेक्‍टर-5 में पटाखा फैक्‍ट्री और सेक्‍टर-3 में फर्नेश ऑइल स्‍टोरेज में।  सेक्‍टर-5 में लगी आग में लोग मारे गए। आग पर अब पूरी तरह काबू पा लिया गया है। हमने अभी तक 17 शव बरामद किए हैं। 

दिल्ली सरकार ने किया मुआवजे का ऐलानवहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसपर दुख जताते हुए जांच का आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत के कामों पर हमारी नजर है। इसके अलावा केजरीवाल ने मरने वालों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपये देने का घोषणा की है। 

टॅग्स :भीषण आगबीजेपीअरविन्द केजरीवालदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष