लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पीएम मोदी ने किया रिफाइनरी का शुभारम्भ, एक लाख नौकरियों की मिलेगी सौगात

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 16, 2018 14:44 IST

साल 2013 में तत्कालीन सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाथों रिफाइनरी का शिलान्यास करवाया था।

Open in App

बाड़मेर जिले के पचपदरा में मंगलवार (16 जनवरी) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान रिफाइनरी के कार्य का शुभारम्भ कर दिया। इसे राजस्थान की प्रगति के इतिहास में एक एतिहासिक कदम बताया जा रहा है। 

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने वसुंधरा सरकार ने हमला बोला है और उसका कहना है कि जिस रिफाइनरी का शिलान्यास पहले ही हो चुका है उसका शुभारंभ दोबारा क्यों किया जा रहा है। 

साल 2013 में तत्कालीन सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाथों रिफाइनरी का शिलान्यास करवाया था। हालांकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार आते ही सीएम वसुंधरा राजे ने घाटे का सौदा बताकर बंद करवा दिया था। इसके बाद एक बार फिर रिफाइनरी के कार्य का शुभारंभ होने जा रहा है।  

रिफाइनरी के कार्य के शुभारम्भ के बाद प्रदेश को 34 हजार करोड़ की अतिरिक्त आय होगी। यह देश की सबसे आधुनिक रिफाइनरी होगी, जिसमें प्रदेश का 43 हजार 129 करोड़ का अब तक सबसे बड़ा निवेश होगा।

राजस्थान रिफाइनरी पब्लिक सेक्टर में देश का पहला इन्टिग्रेटिड रिफाइनरी व पेट्रीकेमिकल कॉम्पलेक्स है जिसमे प्लास्टिक, फाइबर, पेन्ट, रबर जैसे अनेक सहायक उद्योगों का भी विकास होगा और प्रदेश में कई हजार नए रोजगार के अवसर बनेंगे जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति को प्रगति के पंख लगेंगे।

राजस्थान रिफाइनरी से संबंधित सभी स्वीकृतियां पूरी हो चुकी हैं और सभी तैयारियों के साथ काम शुरू किया गया है। राजस्थान रिफाइनरी वर्ष 2022-23 तक तैयार हो जाएगी।

वहीं मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि चार साल की कड़ी मेहनत के बाद प्रदेश को अत्याधुनिक रिफाइनरी की सौगात मिलने जा रही है। अब रिफाइनरी का काम रुकने वाला नहीं है। इसका काम तेजी से होगा और पचपदरा में लगने वाली यह रिफाइनरी देशभर के लिए एक मॉडल बनेगी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवसुंधरा राजेसोनिया गाँधीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो