लाइव न्यूज़ :

बाड़मेर हादसाः कथावाचक के चेतावनी देते ही भरभराकर गिर पड़ा पंडाल, खुद भी दबे लेकिन नहीं छुआ लोहा!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 24, 2019 19:46 IST

राजस्थान के बाडमेर में रविवार को रामकथा के कार्यक्रम के दौरान आए आंधी-बारिश के कारण गिरे पंडाल में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। कथावाचक मुरलीधर महाराज इस हादसे के गवाह रहे। उन्होंने आज पत्रकारों को पूरी घटना बताई है। 

Open in App
ठळक मुद्देआंधी-बारिश के कारण गिरे पंडाल में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।मुरलीधर महाराज ने मुताबिक इतना बोलकर वो व्यासपीठ से नीचे ही उतरे थे कि पंडाल भरभराकर गिर पड़ा।

राजस्थान के बाडमेर में रविवार को रामकथा के कार्यक्रम के दौरान आए आंधी-बारिश के कारण गिरे पंडाल में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। कथावाचक मुरलीधर महाराज इस हादसे के गवाह रहे। उन्होंने आज पत्रकारों को पूरी घटना बताई है। 

मुरलीधर महाराज ने बताया कि बाड़मेर के जसोल में वो कथावाचन कर रहे थे। अचानक से हवा आई तो उन्हें महसूस हुआ कि यह हवा बहुत तेज है। इसके चलते उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि हवा तेज हो चुकी है और कथा रोकनी पड़ेगी। आप सब पंडाल खाली कर दीजिए।

मुरलीधर महाराज ने मुताबिक इतना बोलकर वो व्यासपीठ से नीचे ही उतरे थे कि पंडाल भरभराकर गिर पड़ा। चीख-पुकार मच गई। वो खुद भी दब गए लेकिन उन्होंने कोई लोहे की राड नहीं छुई क्योंकि उसमें करंट आ गया था।

कथावाचक ने बताया कि जबतक घायलों को वहां से निकाला नहीं गया वो घटनास्थल पर ही मौजूद रहे। लेकिन परिचितों को क्षत-विक्षत अवस्था में देखकर उनकी भी तबियत खराब हो गई और अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री

प्रदेश के मुख्यमंत्री आज बालोतरा के जसोल धाम में रामकथा के दौरान में मारे गए लोगों के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना के दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए एडवाइजरी जारी की जाएगी। 

जानकारी के अनुसार आज मुख्यमंत्री गहलोत जयपुर से विमान से जसोल पहुंचे और मृतक के परिजनो को सांत्वना दी तथा घायलों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजली दी तथा कहा कि घायलों के उपचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। राजस्थान सरकार आपके साथ है। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद भी जसोल धाम पहुंचे।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया