लाइव न्यूज़ :

बरेलीः पंजाब में काम करने वाला पति संजय गर्भवती पत्नी की मौत की खबर सुनकर छोटे भाई रिंकू के साथ मोटरसाइकिल से घर निकला?, सड़क हादसे में पति की मौत और भाई घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2025 17:50 IST

Bareilly: उत्तरी क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मुकेश चंद्र मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि संजय और रिंकू पंजाब में मजदूरी करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय की बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। शादी छह साल पहले पूजा से हुई थी और चार साल की एक बेटी भी है। संजय का परिवार खुश था क्योंकि सोमवार को पूजा का दूसरा प्रसव होना था।

Bareilly: बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि मृत युवक की पहचान बहराइच जिले के केसरगंज थानाक्षेत्र के रामूआपुर रघुवीर गांव के निवासी संजय (28) के रूप में हुई है तथा घायल युवक की पहचान उसके भाई रिंकू (22) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पंजाब में काम करने वाला संजय पत्नी की मौत की खबर सुनकर जल्दबाजी में अपने छोटे भाई रिंकू के साथ मोटरसाइकिल से घर के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही सड़क हादसे में उसकी जान चली गयी। उत्तरी क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मुकेश चंद्र मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि संजय और रिंकू पंजाब में मजदूरी करते थे।

उन्होंने बताया कि संजय की बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। उन्होंने संजय के परिजनों के हवाले से बताया कि संजय की शादी छह साल पहले पूजा से हुई थी और उसकी चार साल की एक बेटी भी है। मिश्रा के मुताबिक संजय का परिवार खुश था क्योंकि सोमवार को पूजा का दूसरा प्रसव होना था।

परिजनों ने पूजा को बहराइच के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने तुरंत यह दुखद खबर संजय को दी। अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही संजय बेचैन हो उठा और जल्द से जल्द घर पहुंचने के लिए अपने छोटे भाई रिंकू के साथ मोटर साइकिल से पंजाब से बहराइच के लिए रवाना हो गया।

तभी सोमवार की रात यह हादसा हो गया। पुलिस का कहना है कि दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। रिंकू की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। संजय का शव मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद बहराइच को भेज दिया गया।

परिजनों ने जानकारी दी कि संजय और उसकी पत्नी का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाएगा। एएसपी ने बताया कि मीरगंज पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा सके।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटनापंजाबPunjab
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब