लाइव न्यूज़ :

सावन में मीट की बिक्री पर बरेली में बवाल, अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम और भाजपा नेता पर हुआ हमला, चलीं तलवारें

By अनिल शर्मा | Updated: July 15, 2022 08:28 IST

बरेली एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि इस क्षेत्र में मांस बेचने वाली दुकानों को लेकर कुछ लोगों को आपत्ति थी। सावन से पहले मीट की दुकानों को हटाने को लेकर विवाद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देबरेली एसएसपी अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि सावन में मीट बेचने को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थीमीट की दुकानों के हटाने गए नगर निगम के कर्मचारियों और भाजपा नेता पर हमला किया गयाअनिरुद्ध पंकज ने बताया कि हमले में भाजपा नेता अंकित शुक्ला भी घायल हो गए हैं

बरेलीः सावन की शुरुआत होते ही मीट की बिक्री को लेकर उत्तर प्रदेश के बरेली में विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि सावन में मांस बेचने को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। मीट की दुकानों को हटाने को लेकर विवाद हुआ और फिर मामला हमले तक पहुंच गया। हमले में नगर निगम के कुछ कर्मचारी और भाजपा नेता घायल हो गए हैं।

बरेली एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि इस क्षेत्र में मांस बेचने वाली दुकानों को लेकर कुछ लोगों को आपत्ति थी। सावन से पहले मीट की दुकानों को हटाने को लेकर विवाद हुआ। एसएसपी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की टीम पहुंची तो हंगामा होने लगा।

बताया जा रहा है कि अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जयपाल सिंह के नेतृत्व में चार बजे राजेंद्र नगर में रामजानकी मंदिर के पास स्थित अल नवाज चिकन बिरयानी की दुकान पर अतिक्रमण हटाने पहुंची। नाले का पक्का निर्माण तोड़ने पर दुकान संचालकों की टीम के साथ नोकझोंक हो गई। हालांकि नगर निगम के कर्मचारी अपना कार्य करके लौट गए।

कुछ ही देर बाद एक समुदाय ने अपने साथियों के साथ वहां मौजूद भाजपा नेता एवं दवा व्यापारी अंकित भाटिया, हिंदू युवा वाहिनी के महानगर प्रभारी कमल राणा, नरेंद्र राणा आदि पर हमला कर दिया। इस पर दोनों पक्षों के लोग सामने आ गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और तलवारें चलीं।

अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि गुस्साए लोगों ने निगम की टीम पर हमला कर दिया। हमले में भाजपा नेता अंकित शुक्ला भी घायल हो गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 

 

टॅग्स :सावनबरेलीBareilly Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टBareilly: 9 साल पुराना प्यार, शादी के 2 महीने बाद ही मां-बाप के साथ मिलकर पति की हत्या

क्राइम अलर्ट9 साल का प्यार और 2 महीने की शादी, फिर भी यूपी के आदमी को पत्नी और ससुराल वालों ने मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: रील का चक्कर, मौत से से टक्कर..., वीडियो बनाने के दौरान फिसल कर गिरा युवक, मौत

भारतBareilly City Magistrate Suspended: अलंकार अग्निहोत्री को इस्तीफा देने के बाद किया गया निलंबित, जांच के घेरे में आया सरकारी अधिकारी

क्राइम अलर्टबरेली हिंसा के आरोपी मौलाना तौकीर की मुश्किले बढ़ी, एक और मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए