लाइव न्यूज़ :

बाराबंकी की सांसद-विधायक अदालत ने मुख्तार अंसारी की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया

By भाषा | Updated: August 18, 2021 20:41 IST

Open in App

बाराबंकी की सांसद-विधायक अदालत (एमपी-एमएलए कोर्ट) ने बांदा जेल के अधिकारियों को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है। मुख्‍तार अंसारी के अधिवक्‍ता रणधीर सिंह सुमन ने बुधवार को बताया कि सांसद-विधायक अदालत के न्‍यायाधीश कमल कांत श्रीवास्तव ने आज बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का आदेश दिया है। अदालत ने जेल प्रशासन को आदेश दिया कि मुख्तार अंसारी को जेल के अंदर पर्याप्त सुरक्षा दी जाए और उनकी सुरक्षा में कोई ढील या लापरवाही न बरती जाए।बांदा जेल में बंद अंसारी की ओर से विशेष न्यायाधीश सांसद-विधायक अदालत एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अदालत में अपनी हत्या होने का अंदेशा जताने व जेल में उसकी हत्या की साजिश रची जाने के संदर्भ में एक आवेदन दिया गया था जिस पर न्यायालय ने जेल प्रशासन को मुख्तार अंसारी की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है।अंसारी की ओर से सुमन ने इस आशय का प्रार्थना पत्र दिया कि वह (मुख्‍तार अंसारी) लगभग 16 वर्षों से कारागार में निरूद्ध है तथा वर्तमान समय में जिला कारागार बांदा में निरूद्ध है। सुमन के अनुसार कुछ समय से कुछ पुलिस अधिकारी एवं संदिग्ध व्यक्ति जेल में प्रवेश करते हैं और सीसीटीवी कैमरे का मुंह मोड़ देते हैं और अपराधियों के साथ मिली भगत कर उसकी हत्या कराना चाह रहे हैं तथा इसलिए कुछ कैदियों को पांच करोड़ रुपये देने का लालच भी दिया गया है। सुमन ने अदालत से उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा देने की मांग की थी। गौरतलब है कि जबरन वसूली के एक मामले में बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को गत 31 मार्च को पंजाब के मोहाली स्थित अदालत में पेश किया गया था। अंसारी को जिस एम्बुलेंस से लाया गया था, उस पर बाराबंकी की नंबर प्लेट लगी थी। जब पुलिस ने जांच की तो पाया कि मऊ के श्याम संजीवनी अस्पताल की संचालिका डॉक्टर अलका राय और उनके कुछ सहयोगियों ने साल 2013 में इस एम्बुलेंस का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण कराया है। फर्जी दस्तावेज के आधार पर कराये गये इस एम्बुलेंस के पंजीकरण के मामले में इसी वर्ष दो अप्रैल को बाराबंकी की थाना कोतवाली नगर में धोखाधड़ी, दस्तावेजों में हेराफेरी, साजिश और सात क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट समेत कई सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अंसारी और अलका राय समेत कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हाल ही में पंजाब की रोपड़ जेल से लाए जाने के बाद अंसारी को कई आपराधिक मामलों में बांदा जेल में विचाराधीन कैदी के तौर पर रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलखनऊ में माफिया मुख्तार अंसारी से मुक्त कराई भूमि?, बरामद जमीन पर बने फ्लैट 72 लाभार्थियों को सौंपी, सीएम योगी बोले- ऐसे न्याय करेंगे, वीडियो

क्राइम अलर्टUmar Ansari: गाजीपुर से कासगंज जिला कारागार स्थानांतरित, मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर पर शिकंजा

भारतUP: मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार, धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दबौचा

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा के अयोग्य ठहराए गए विधायकों की सूची, देखिए लिस्ट में कई दिग्गज माननीय

भारत2022 में भड़काऊ भाषण देने के मामले में मऊ विधायक अब्बास अंसारी और उनके भाई मंसूर को 2 साल की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?