लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा के गांव में प्रतिबंधित संगठन ने ग्रामीणों से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

By भाषा | Updated: November 2, 2020 18:30 IST

Open in App

अगरतला, दो नवंबर त्रिपुरा पुलिस ने मिजोरम की सीमा से लगे एक गांव में प्रतिबंधित संगठन द्वारा कथित तौर पर कुछ लोगों से रंगदारी मांगने के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उत्तरी त्रिपुरा जिले के वांगमुन गांव के निवासियों द्वारा दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि “सात लोगों को नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) द्वारा रंगदारी का 18 साल पुराना नोटिस दिया गया है।”

वांगमुन पुलिस थाने के प्रभारी श्यामल मुरासिंह ने कहा, “ग्राम परिषद के अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराते हुए दावा किया कि सात ग्रामीणों को ‘मिनिस्ट्री ऑफ फॉरन अफेयर्स गवर्नमेंट ऑफ त्विपरा किंगडम’ के स्वयंभू उपायुक्त मोहम्मद डी ब्वास्कांग के हस्ताक्षर वाला रंगदारी का नोटिस मिला है। लेकिन ये नोटिस 2002 के हैं। इसलिये हम जांच कर रहे हैं कि यह सही हैं या नहीं और गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।”

वांगमुन ग्राम परिषद के अध्यक्ष जोसांगलियाना ने कहा कि प्रतिबंधित संगठन ने मुहल्ले के प्रत्येक घर से 200 रुपये की मांग की है।

संगठन को 1997 में गैरकानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम और आतंकवाद निरोधी कानून (पीओटीए) के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया था।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया