लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार से बैंकों में सामान्य काम-काज होगा : ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: September 1, 2021 16:11 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि राज्य के बैंक बृहस्पतिवार से सामान्य तरीके से, पूरे समय तक काम करना शुरू कर देंगे।राज्य में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान, कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बैंक में काम-काज के समय में कई बाद बदलाव किया गया। बनर्जी ने कहा, ‘‘बैंकों में अब पूर्णकालिक काम-काज की जरूरत है। ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना की वजह से कई नए खाते खोले जा रहे हैं। इसलिए, हमने बैंकों को सामान्य समय के अनुसार काम करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है।’’ बैंक का सामान्य समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक है। लगभग 1.6 करोड़ लोगों के, ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना का हिस्सा बनने की उम्मीद है, जिसका वादा तृणमूल कांग्रेस ने चुनावी घोषणापत्र में किया था। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति परिवारों की महिला मुखिया को एक हजार रुपये प्रति माह जबकि सामान्य वर्ग के परिवारों की महिला मुखिया को 500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता मुहैया कराई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष