लाइव न्यूज़ :

बांका में शादी का झांसा देकर नाबालिग को किया अगवा, दो दिन तक करते रहे गैंगरेप, चार अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: December 17, 2020 21:09 IST

बिहार के बांका युवती से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. घटना आनंदपुर ओपी क्षेत्र की है जिसे बीते 9 दिसंबर को अंजाम दिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देयुवती को अगवा कर देवघर के किसी मकान में रखा.दो दिनों तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.लड़की को अगवा करने में प्रयुक्त ऑटो को भी जब्त कर लिया गया है.

पटनाः बिहार में अपराधियों का मनोबल इन दिनों सातवें आसमान पर है. कभी हत्या तो कभी अपहरण का मामला इनदिनों जोरों पर है.

 

हालांकि पुलिस इसपर लगाम लगाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है बावजूद अपराधी किसी ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने में कामयाब हो जाते हैं. ताजा मामला बांका जिले के आनंदपुर ओपी क्षेत्र में घटी है, जहां शादी का झांसा देकर चार दरिंदों ने एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है.

शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि चारों आरोपियों ने शादी का झांसा देकर पहले युवती को ऑटो से देवघर ले गये और दो दिनों तक लगातार चारों युवकों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद युवती ने आनंदपुर ओपी में चारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

जिसके बाद आनंदपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही और लड़की को अगवा करने में प्रयुक्त ऑटो को भी जब्त कर लिया गया है. घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद देर रात एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने पूछताछ कर सभी के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की बात कही.

घटना में शामिल आरोपी जमुई जिले के सिमुलतला क्षेत्र के बारोधिया निवासी अरविंद यादव, आरिफ अंसारी, सियाटांड निवासी रवि ठाकुर एवं आनंदपुर के गोरियम्मा निवासी मंटू कुमार हैं. बताया जा रहा है कि इस सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को आनंदपुर ओपी के खरना गांव के निकट छोड़ दिया था और भाग गए थे. इस घटना के बाद युवती का इलाज बांका सदर अस्पताल में कराया गया, साथ ही उस लड़की का बयान दंडाधिकारी के सामने भी दर्ज करा दिया गया है. इधर युवती का इलाज बांका सदर अस्पताल में चल रहा है. 

टॅग्स :रेपबिहारपटनाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे