Bank Holiday List, September 2021: गणेश चतुर्थी और तीज अगले महीने, देखें सितंबर में बैंकों की छुट्टी की पूरी लिस्ट

By विनीत कुमार | Published: August 29, 2021 12:13 PM2021-08-29T12:13:26+5:302021-08-29T12:20:15+5:30

Bank Holiday List, September 2021: सितंबर महीने की बात करें तो शनिवार और रविवार सहित अन्य त्योहारों आदि को मिला लें तो कुल 12 छुट्टियां पड़ेंगी।

Bank Holidays of September 2021 full list Banks to be Closed for 12 Days | Bank Holiday List, September 2021: गणेश चतुर्थी और तीज अगले महीने, देखें सितंबर में बैंकों की छुट्टी की पूरी लिस्ट

सितंबर में बैंकों की छुट्टी की पूरी लिस्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली: सितंबर महीने की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से इस महीने में बैंकों के लिए जारी छुट्टियों की लिस्ट आप यहां देख सकते हैं। 

बैंकों की छुट्टियां देश के अलग अलग राज्यों के त्योहारों और महत्व के हिसाब से भी निर्धारित होती हैं। ऐसे में अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टियों में अंतर नजर आता है।

सितंबर महीने की बात करें तो शनिवार और रविवार सहित अन्य त्योहारों आदि को मिला लें तो कुल 12 छुट्टियां पड़ेंगी। सितंबर में गणेश चतुर्थी, हरितालिका तीज, करमा पूजा जैसे त्योहार पड़ रहे हैं। कुल मिलाकर सितंबर में गणेश चतुर्थी एक बड़ा त्योहार होगा, जिसमें देश के कई हिस्सों में बैंक की छुट्टी होगी। 

गणेश चतुर्थी की शुरुआत 10 सितंबर से हो रही है और ऐसे में इस दिन कई जगहों पर बैंक की छुट्टी होगी। 10 सितंबर का दिन शुक्रवार का है। इसके अगले ही दिन 11 तारीख को महीने का दूसरा शनिवार भी पड़ रहा है। ऐसे में ये पूरा भारत में बैंकों छुट्टी का दिन होगा। वहीं फिर 12 सितंबर रविवार का दिन होगा।

इस तरह सितंबर में 10, 11 और 12 तारीख को लगातार छुट्टियां पड़ रही हैं। जानें सितंबर में पड़ने वाली पूरी छुट्टियों की लिस्ट....

September Bank Holiday List: सितंबर में बैंकों की छुट्टी की लिस्ट

5 सितंबर- रविवार
8 सितंबर- श्रीमंत शंकरदेव तिथि (गुवाहाटी)
9 सितंबर- तीज (हरितालिका)- (गंगटोक)
10 सितंबर- गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी)
11 सितंबर- दूसरा शनिवार
12 सितंबर- रविवार
17 सितंबर- करमा पूजा (रांची)
19 सितंबर- रविवार
20 सितंबर- इंद्रजतरा (गंगटोक)
21 सितंबर- श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (कोच्चि और तिरुवनंतपुरम)
25 सितंबर- चौथा शनिवार
26 सितंबर- रविवार

Web Title: Bank Holidays of September 2021 full list Banks to be Closed for 12 Days

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Bank