लाइव न्यूज़ :

शेख हसीना ने अटल जी को श्रद्धांजलि दे कहा- हम अच्छे दोस्त थे और बांग्लादेश के लिए भी दुख का है दिन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 16, 2018 23:53 IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर देश ही नहीं पूरी दुनिया स्तब्ध है। अटल जी ने आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली।

Open in App

नई दिल्ली, 16 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर देश ही नहीं पूरी दुनिया स्तब्ध है। अटल जी ने आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन के साथ देश लेकर विदेश तक में शोक की लहर दौड़ गई है।

अटल जी को श्रद्धांजलि व्यक्ति करते हुए  बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के समाचार पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन का समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ है।

अटल जी भारत के एक एक सच्चे सपूत थे। वे सुशासन में अपनी विलक्षण योगदान के लिए याद किए जायेंगे साथ ही देश की जनता के आम मुद्दों और क्षेत्रीय शांति के लिए काम करने के तौर पर हमेशा याद किए जायेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि भारत के लोगों के कल्याण के लिए उनके अथक कार्यों से आने वाली राजनीतिक पीढ़ी जरुर उनसे प्रेरणा लेगी।

बांग्लादेश उनका सम्मान करता है और वे हमारे बहुत अच्छे दोस्त थे। हसीना ने कहा कि 1971 के युद्ध में हमारे मदद के लिए उनका योगदान यादगार रहेगा। आज का दिन बांग्लादेश के लिए भी दुख का दिन है। इस दुख की घड़ी में बांग्लादेश के नागरिकों, यहां की सरकार और खास तौर पर मेरी तरफ से तहे दिल से भारतवासियों और उनके परिवार के लिए गहरी संवेदनाएं हैं। उनकी आत्मा की शांति के लिए हम प्रार्थना करते हैं। 

टॅग्स :बांग्लादेशअटल बिहारी वाजपेयीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया