लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों में अब देख सकेंगे बांग्लादेशी फिल्म 'सुरोंगो', इससे पहले 'हवा' हुई थी प्रदर्शित

By भाषा | Updated: July 21, 2023 15:05 IST

बांग्लादेशी फिल्म 'हवा' देखने के महीनों बाद एक और बांग्लादेशी फिल्म 'सुरोंगो' पश्चिम बंगाल में रिलीज हो रही है। फिल्म में युवा अभिनेता अफरान निशो मुख्य भूमिका में हैं।

Open in App

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों में बांग्लादेशी फिल्म 'हवा' देखने के महीनों बाद, यहां के लोग पड़ोसी देश बांग्लादेश की एक और फिल्म 'सुरोंगो' का आनंद ले सकेंगे, जिसमें युवा अभिनेता अफरान निशो मुख्य भूमिका में हैं। 'सुरोंगो' जून में बांग्लादेश में रिलीज़ हुई थी। यह एक गांव के साधारण इलेक्ट्रीशियन की कहानी है जो अपनी पत्नी की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपराध की ओर मुड़ जाता है और सारी हदें पार कर देता है।

निर्देशक रेहान रफी ने कहा, ''यह फिल्म, जो मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखती है, मानवीय संबंध का प्रतीक है। मुझे उम्मीद है कि यह यहां के दर्शकों को पसंद आएगी। यह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में रिलीज होगी।’’

निशो कई वेब सीरीज में अपने अभिनय कौशल के लिए दोनों देशों में एक लोकप्रिय नाम हैं और यह उनकी पहली फिल्म है। अपने उत्साह को साझा करते हुए, निशो ने कहा, ''एक अभिनेता के रूप में आपके प्रयासों को विविध प्रकार के दर्शकों द्वारा सराहते हुए देखने से अधिक संतुष्टिदायक कुछ भी नहीं है। कोलकाता की गहरी सांस्कृतिक विरासत और सिनेमा के प्रति जुनून इसे 'सुरोंगो' के प्रदर्शन के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है।''

उन्होने कहा कि वह दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्सुक हैं। बांग्लादेशी अभिनेत्री मिर्जा ने कहा, ''सुरोंगो की यात्रा अविश्वसनीय रही है और बांग्लादेश में इसको अदभुत प्रतिक्रिया मिली है। मुझे उम्मीद है कि भारतीय दर्शक फिल्म का उतना ही आनंद लेंगे जितना हमने इसे बनाने में लिया।''

निर्माता शहरयान शकील ने इसे सीमा पार सहयोग बताया और कहा, ''सुरोंगो संस्कृतियों को एक साथ लाने में सिनेमा की शक्ति का एक प्रमाण है। हमें पश्चिम बंगाल में फिल्म की रिलीज के लिए एसवीएफ एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी करने पर गर्व है और हमें विश्वास है कि भारतीय दर्शक इसे गर्मजोशी से स्वीकार करेंगे।''

टॅग्स :पश्चिम बंगालबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब