लाइव न्यूज़ :

मथुरा में पकड़ा गया बांग्लादेशी, 2010 से इस्कान में शिष्य बनकर दे रहा था कृष्‍ण भक्ती का उपदेश

By भाषा | Updated: November 22, 2018 22:45 IST

यह मामला मथुरा का है। मथुरा जिले के वृंदावन में इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) के एक श‌िष्य के बारे में है। जानिए पूरी कहानी। 

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक बांग्लादेशी अवैध रूप से रहते पाया गया है । खास बात यह है कि वह यहां वृन्दावन स्थित इस्कान (अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) का शिष्य बना हुआ था तथा कृष्ण-बलराम मंदिर के निकट ही किराए पर रहता था। 

कार्यवाहक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/एसपी (सिटी) श्रवण कुमार सिंह ने बताया, ‘बांग्लादेश के बंदरगाह शहर चिटगांव निवासी पवित्र दास ने सर्वप्रथम वर्ष 2003 में भारत में अवैध रूप से घुसपैठ की और तीर्थनगरी उज्जैन को अपना ठिकाना बना लिया। उसने वहां पहचान से जुड़े सभी प्रमाण (वोटर आईडी, आधार कार्ड, बैंक खाता, एटीएम कार्ड आदि) पत्र हासिल कर लिए।’

उन्होंने बताया, ‘वह 2010 में वृन्दावन आ गया और इस्कान का शिष्य बनकर रहने लगा । पिछले दिनों जब जनपद में अलग-अलग स्थानों से इस प्रकार से अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की बड़े पैमाने पर धरपकड़ शुरू हुई तो यह वहां से गायब हो गया।’ 

कप्तान ने बताया, ‘जब उसने समझा कि अब मामला शांत हो गया है तो वह वापस आ गया। उसके माता-पिता चिटगांव में अब भी रह रहे हैं। उसका असली नाम फाल्गुन दास है।’ उन्होंने बताया कि उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

टॅग्स :मथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टश्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में भोजन बना रहे साधु गूंगा बाबा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गला काटने की कोशिश?

क्राइम अलर्टबहू रात में किसके साथ हो, गलत काम कर रही हो?, 50 साल की सास अकबरी बेगम की तकिए से दबाकर हत्या, बहू हिना और प्रेमी आदिल ने दफनाया

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव