लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना बोलीं- भारत ने अचानक रोक दिया प्याज का निर्यात, हमने खाना बंद कर दिया!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2019 14:32 IST

भारत और बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के बाद हसीना की भारत की यह पहली यात्रा है। हसीना और मोदी पांच अक्टूबर को द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। तीन और चार अक्टूबर को विश्व आर्थिक मंच की ओर से आयोजित भारत आर्थिक सम्मेलन में वह मुख्य अतिथि हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशेख हसीना बोलीं- मैंने कुक को बोल दिया कि अब से खाने में प्याज बंद कर दो।भारत और बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के बाद हसीना की भारत की यह पहली यात्रा है।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि अचानक प्याज का निर्यात बंद कर देने से हमारे यहां समस्या हो गई है। शेख हसीना फिलहाल भारत दौरे हैं। एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'हमारे लिए प्याज में थोड़ा दिक्कत हो गया है। मुझे मालूम नहीं क्यों आपने प्याज बंद कर दिया? मैंने कुक को बोल दिया कि अब से खाने में प्याज बंद कर दो।'

उन्होंने कहा कि भारत को ऐसे अचानक निर्यात नहीं रोकना चाहिए। कुछ दिन पहले नोटिस देने से इंतजाम करने का मौका मिल जाता है। गौरतलब है कि लगातार बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए भारत सरकार ने प्याज के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। प्याज के निर्यात पर रोक के बाद पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश परेशान है।

भारत और बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के बाद हसीना की भारत की यह पहली यात्रा है। हसीना और मोदी पांच अक्टूबर को द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। तीन और चार अक्टूबर को विश्व आर्थिक मंच की ओर से आयोजित भारत आर्थिक सम्मेलन में वह मुख्य अतिथि हैं।

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमीन ने कहा था कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े एक दर्जन द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने की उम्मीद है और दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच तीस्ता समेत साझा नदियों के जल बंटवारे के मुद्दे की समीक्षा और रोहिंग्या संकट के मुद्दे पर चर्चा की भी संभावना है।

टॅग्स :बांग्लादेशइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह