लाइव न्यूज़ :

राजस्थान मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने की अटकलों पर बालक नाथ ने दी प्रतिक्रिया, कहा- नजरअंदाज....

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2023 14:54 IST

बालकनाथ ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ‘‘चुनाव परिणाम आने के बाद से मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नजरअंदाज करें। मुझे अभी प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देयोगी बालकनाथ ने कहा, मुझे अभी प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना हैउन्होंने कहा, सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नजरअंदाज करेंराजस्थान में भाजपा को 115 सीटों के साथ बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर संशय बरकरार है

जयपुर: राजस्थान की तिजारा विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक बाबा बालकनाथ ने आगामी मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों में उनके नाम को लेकर चल रही चर्चाओं पर शनिवार को कहा कि लोग ऐसी चर्चाओं को नजरअंदाज करें। विधायक ने कहा कि उन्हें अभी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है। बालकनाथ ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ‘‘चुनाव परिणाम आने के बाद से मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नजरअंदाज करें। मुझे अभी प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है।’’ 

इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि पार्टी ने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनता-जनार्दन ने पहली बार सांसद व विधायक बना कर राष्ट्र सेवा का अवसर दिया। उल्लेखनीय है कि राजस्थान राज्य की 200 में से 199 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम रविवार को आए थे। भाजपा को 115 सीटों के साथ बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर संशय बरकरार है। 

मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, नवनिर्वाचित विधायक बाबा बालक नाथ और दीया कुमारी के नामों की अटकलें चल रही हैं। भाजपा ने राजस्थान में विधायक दल का नेता चुनने के लिए निर्वाचित विधायकों के साथ बैठक करने हेतु रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है।

खबर - पीटीआई भाषा

टॅग्स :राजस्थानBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है