लाइव न्यूज़ :

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ जारी हुआ वारंट, एमपी असेंबली इलेक्शन के दौरान दर्ज हुआ था मामला

By विकास कुमार | Updated: December 28, 2018 11:53 IST

27 अक्टूबर को संबित पात्रा ने एमपी नगर क्षेत्र में सड़क किनारे एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। कांग्रेस ने इस मामले में चुनाव आयोग से पात्रा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी।

Open in App

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ भोपाल की एक अदालत ने जमानती वारंट जारी किया है।  उनके खिलाफ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में केस दर्ज करवाया था।  भोपाल की एक अदालत में गुरूवार को उन्हें पेश होना था, लेकिन संबित पात्रा अनुपस्थित रहें, जिसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रकाश कुमार ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया।   

एमपी नगर थाने ने भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ चार्जशीट फाइल किया है।  बीजेपी के एक अन्य नेता जिनके खिलाफ भी इसी केस में मामला दर्ज था, कोर्ट में पेश हुए जहां उन्हें 5 हजार के निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।  

पुलिस ने इस मामले में पात्रा और अन्य के खिलाफ चुनाव आयोग की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।  

 

27 अक्टूबर को संबित पात्रा ने एमपी नगर क्षेत्र में सड़क किनारे एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था।  कांग्रेस ने इस मामले में चुनाव आयोग से पात्रा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी।  

चुनाव आयोग ने एफआईआर में कहा था कि सड़क को बाधित कर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसकी अनुमति नहीं ली गई थी।  कांफ्रेंस के व्यवस्थापकों ने दोपहर में 1 बजे से 3 बजे के बीच में आयोजन की इजाजत ली थी, लेकिन इसका आयोजन दोपहर में 12 बजे ही कर दिया गया, जिसके कारण यह मामला सीधे तौर पर आचार संहिता के उल्लंघन का है।  

शुरूआती स्तर पर एफआईआर में संबित पात्रा का नाम शामिल नहीं था, लेकिन बाद में रिटर्निंग ऑफिसर की रिपोर्ट के बाद उनके नाम को शामिल कर लिया गया।  

अब संबित पात्रा को इस मामले में कोर्ट में पेश होकर (गिरफ्तारी के बिना) जमानत लेना होगा।  इस बार पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जा सकता है। 

टॅग्स :संबित पात्रामध्य प्रदेश चुनावकांग्रेसचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां