लाइव न्यूज़ :

बाइचुंग भूटिया ने सिक्किम में आईएलपी की मांग की

By भाषा | Updated: August 20, 2021 12:24 IST

Open in App

हमरो सिक्किम पार्टी (एचएसपी) के प्रमुख बाइचुंग भूटिया ने राज्य के लिये इनर लाइन परमिट (आईएलपी) की मांग की और नयी दिल्ली की यात्रा के दौरान इस मुद्दे को केन्द्र के सामने नहीं उठाने के लिये मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग पर निशाना साधा। राष्ट्रीय फुटबॉल दिग्गज भूटिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे पूर्वोत्तर के अधिकतर राज्यों में आईएलपी की व्यवस्था है और यह सिक्किम में भी होनी चाहिये। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा, ''दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे मुख्यमंत्री ने सिक्किम में इनर लाइन परमिट की व्यवस्था करने की मांग उठाने के बारे में सोचा तक नहीं।'' भूटिया ने दावा किया कि इसके बजाय मुख्यमंत्री ने केन्द्र को सिक्किम वासियों के अधिकारों की रक्षा करने वाले अनुच्छेद 371एफ के प्रावधानों को और कमजोर करने के लिये हरी झंडी दिखाई। इनर लाइन परमिट एक यात्रा दस्तावेज है, जिसे भारत सरकार अपने नागरिकों के लिए जारी करती है, ताकि वे किसी संरक्षित क्षेत्र में निर्धारित अवधि के लिए यात्रा कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSikkim Chief Minister: प्रेम सिंह तमांग ने दूसरे कार्यकाल के लिए सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

भारतSikkim election results 2024: सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की आंधी में भाजपा और कांग्रेस साफ, जीरो पर आउट, एसकेएम को 32 में से 31 सीट

भारतSikkim Assembly Election Results 2024: सिक्किम में SKM सत्ता में लौटी, कौन हैं पार्टी प्रमुख प्रेम सिंह तमांग?

भारतSikkim: सरकारी कर्मचारियों को 12 महीने का मातृत्व और एक महीने का पितृत्व अवकाश, सीएम प्रेम सिंह तमांग ने दी खुशखबरी, जानें असर

भारतसिक्किम सरकार दो या अधिक बच्चे वाले कर्मचारियों के वेतन में अग्रिम एवं अतिरिक्त वृद्धि करेगी, जना एक जनवरी, 2023 से प्रभावी होगी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?