लाइव न्यूज़ :

Bahraich: किसी भी आक्रांता का महिमामंडन नहीं होना चाहिए?, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-देशद्रोह है और ‘नया’ भारत स्वीकार नहीं करेगा, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 20, 2025 13:28 IST

Bahraich: स्वतंत्र भारत ऐसे किसी भी देशद्रोही को स्वीकार नहीं कर सकता जो भारत के महापुरुषों का अपमान करता हो, उन आक्रांताओं का महिमामंडन करता हो।

Open in App
ठळक मुद्देआक्रांता का महिमामंडन करना मतलब देशद्रोह की नींव को मजबूत करना है।हम पूरे गौरव के साथ विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।हमारा गौरव विरासत से जुड़ता है, विरासत विकास से जुड़ती है।

Bahraich: औरंगजेब विवाद के बीच उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में कहा कि आक्रमणकारियों का महिमामंडन करना देशद्रोह है, ‘नया’ भारत इसे स्वीकार नहीं करेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...किसी भी आक्रांता का महिमामंडन नहीं होना चाहिए। आक्रांता का महिमामंडन करना मतलब देशद्रोह की नींव को मजबूत करना है।

स्वतंत्र भारत ऐसे किसी भी देशद्रोही को स्वीकार नहीं कर सकता जो भारत के महापुरुषों का अपमान करता हो, उन आक्रांताओं का महिमामंडन करता हो। आज का नया भारत इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। हम पूरे गौरव के साथ विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, हमारा गौरव विरासत से जुड़ता है, विरासत विकास से जुड़ती है।

त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की विरासत पर हमला करने वाले और देश के लोगों का अपमान करने वाले आक्रांताओं का महिमामंडन करना देशद्रोह के बराबर है। उन्होंने कहा कि ‘नया भारत’ इसे स्वीकार नहीं कर सकता।

मुगल शासक औरंगजेब से जुड़े विवादों के बीच आदित्यनाथ ने बहराइच में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति को रौंदने की कोशिश करने वालों आक्रांताओं का जश्न मनाने के खिलाफ चेतावनी दी। आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘आक्रांताओं का महिमामंडन करने का मतलब देशद्रोह की जड़ों को मजबूत करना है।

नया भारत उन लोगों को कभी स्वीकार नहीं करेगा जो हमारे महान पूर्वजों का अपमान करते हैं और उन लोगों की प्रशंसा करते हैं जिन्होंने हमारी सभ्यता पर हमला किया, हमारी महिलाओं का अपमान किया और हमारी आस्था पर प्रहार किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब भारत की सनातन संस्कृति का गुणगान दुनिया कर रही है तब भारत के महापुरुषों के प्रति सम्मान का भाव, हर नागरिक का दायित्व होना चाहिए।

किसी भी आक्रांता का महिमामंडन नहीं करना चाहिए।’’ उनकी टिप्पणी हाल ही में संपन्न प्रयागराज महाकुंभ-2025 के बारे में बोलते हुए आई, जिसे उन्होंने अब तक का सबसे बड़ा मानव समागम बताया। उन्होंने संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का हवाला दिया, जिसमें मोदी ने इस आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘दुनिया में कहीं और इतना बड़ा आयोजन नहीं हुआ है तथा कोई भी देश इस पैमाने पर किसी भी तरह का आयोजन नहीं कर सकता है। यह भारत की सनातन संस्कृति का प्रमाण है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।’’

टॅग्स :योगी आदित्यनाथनागपुरमहाराष्ट्रउत्तर प्रदेशऔरंगाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो