लाइव न्यूज़ :

बहराइच के भाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 12, 2021 19:28 IST

Open in App

बहराइच (उप्र) 12 जुलाई उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश्वर सिंह को रविवार रात फोन पर इंटरनेट कॉल से कथित तौर पर जान मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सोमवार को बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है और विधायक की सुरक्षा के लिए पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।

भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को सूचित करने के साथ ही प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी को पत्र लिखकर इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

विधायक ने 'पीटीआई-भाषा' को सोमवार को बताया, ‘‘बीती रात 10.21 बजे से 10.45 बजे तक किसी व्यक्ति ने मेरे मोबाइल नंबर पर कई बार एक इंटरनेट नंबर से कॉल किया। दो बार फोन रिसीव हुआ तो काल करने वाले ने कहा कि आपको जान से मारने की सुपारी मुझे मिली है। आपको आपके ही पेट्रोल पंप पर निशाना बनाया जाएगा और आपको मारकर हमें महसी में उप चुनाव कराना है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘रात्रि में ही बहराइच के पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को मैंने स्वयं फोन करके सूचना दे दी थी। साथ ही अपर मुख्य सचिव गृह को भी मैने ईमेल द्वारा पत्र भेजकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। लखनऊ से एसीएस(गृह) के यहां से तो मुझे दो बार कॉल आ चुकी है।’’

इस सिलसिले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘प्रकरण को लेकर कोतवाली नगर में विधायक को जान से मारने की धमकी व आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर निगरानी के माध्यम से जांच शुरू कर दी गयी है। विधायक की सुरक्षा के लिए संबंधित थानों को सतर्क किया गया है। जांच हेतु उप्र पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मदद ली जा रही है।’’

ज्ञात हो कि बीते सप्ताह सम्पन्न हुए प्रखंड प्रमुख चुनाव में विधायक के सगे भाई महसी विकास खंड से ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल