लाइव न्यूज़ :

Bagalkote Lok Sabha Election 2024: 'मैंने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए, मैं पीठ पीछे से नहीं लड़ता', चुनावी सभा में बोले मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 29, 2024 13:43 IST

Bagalkote Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कर्नाटक दौरे पर थे।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक की चुनावी सभा में पीएम ने बालाकोट का जिक्र किया पीएम ने कहा, मैंने बालाकोट पर एयर स्ट्राइक कियापीएम ने कहा, वह सीना तानकर आंख में आंख डालकर लड़ाई लड़ते हैं

Bagalkote Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कर्नाटक दौरे पर थे। पीएम मोदी ने यहां पर एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह मोदी जो है न सीना तानकर आंख में आंख डालकर लड़ाई लड़ता है। मैं पीठ पीछे से नहीं लड़ता हूं। पीएम ने कहा कि आपको याद होगा कि हमारे देश में बालाकोट की चर्चा हो रही थी। जब मैंने बालाकोट पर एयर स्ट्राइक किया। तो बहुत लोगों को समझ नहीं आया कि बालाकोट हैं कहां, पीएम ने कहा कि मैंने बालाकोट पर एयर स्ट्राइक किया कोई चोरी छिपे नहीं किया। एयर स्ट्राइक किया तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दुनिया को बताया हां मैंने किया है।

पीएम ने कहा कि इतना ही नहीं जब मैंने एयर स्ट्राइक किया तो मैंने प्रेस को बुलाकर रखा था। 11 बजे प्रेस को बताना था। लेकिन मैंने तय किया कि प्रेस को बताने से पहले मैं पाकिस्तान को इसकी सूचना दूंगा कि आज रात में हमने एयर स्ट्राइक किया है और तुम्हारे इतने लोगों को मारा है। लेकिन पाकिस्तान वाले टेलिफोन पर ही नहीं आते थे। तो मैंने और मेरी फौज ने इंतजार किया। मेरी 12 बजे पाकिस्तान से बात हुई उसके बाद मैंने प्रेस और दुनिया को बताया कि हमने एयर स्ट्राइक की है और पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए हैं।

पीएम ने कहा कि मैं कुछ भी छुपाता नहीं हूं। पीएम ने कहा कि मैं जो भी करता हूं सामने से करता हूं। पीएम ने पाकिस्तान को दो टूक में कहा कि जो लोग आज मेरे निर्दोष लोगों को मारने की कोशिश करेंगे तो यह नया भारत हैं घर में घुसकर मारेगा।

पीएम ने कहा कि 18,000 गांवों में बिजली नहीं थी। करोड़ों लोग अंधेरे में रहते थे। बच्चे पढ़ नहीं पाते थे। मोदी ने यह काम किया। वे मजाक करते थे। लेकिन मैंने इसे संभव कर दिया है। देश का कोई गांव ऐसा नहीं है जहां बिजली नहीं है। जल जीवन मिशन शुरू हुआ, केवल 16 प्रतिशत घरों में पानी का कनेक्शन था, मोदी ने इसे 5 साल में बढ़ाकर 75 प्रतिशत कर दिया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपाकिस्तानPakistan Armyइंडियन एयर फोर्सभारतीय सेनाकर्नाटकबेंगलुरुबालाकोटलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024Lok SabhaLok Sabha Election 2024
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?