लाइव न्यूज़ :

Badli Delhi Assembly Election Results 2025 Live: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव 2000 वोट से पीछे, भाजपा अहीर दीपक चौधरी ने बनाई बढ़त

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 8, 2025 12:05 IST

Badli Delhi Assembly Election Results 2025 Live: दिल्ली के बादली विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव 2000 वोट से पीछे है।

Open in App
ठळक मुद्देBadli Delhi Assembly Election Results 2025 Live: आम आदमी पार्टी के अजेश यादव तीसरे पायदान पर है।Badli Delhi Assembly Election Results 2025 Live: भारतीय जनता पार्टी के अहीर दीपक चौधरी ने बढ़त बना ली है। Badli Delhi Assembly Election Results 2025 Live: भगवा पार्टी 27 साल के लंबे समय के बाद दिल्ली में ठोस वापसी करती दिख रही है।

Badli Delhi Assembly Election Results 2025 Live: दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों के रुझान घोषित होना शुरू हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 45 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 25 अन्य सीटों पर आगे है। वोटों की गिनती जारी है, जबकि भगवा पार्टी 27 साल के लंबे समय के बाद दिल्ली में ठोस वापसी करती दिख रही है। दिल्ली के बादली विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव 2000 वोट से पीछे है। भारतीय जनता पार्टी के अहीर दीपक चौधरी ने बढ़त बना ली है। आम आदमी पार्टी के अजेश यादव तीसरे पायदान पर है।

दिल्ली के शासन पर बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी समेत आप के बड़े दिग्गज पीछे चल रहे हैं। शुरुआती बढ़त से पहले राउंड में केजरीवाल बीजेपी के परवेश साहिब सिंह से पीछे हैं, जबकि कालकाजी में आतिशी पीछे चल रही हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया, सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय क्रमश: जंगपुरा, ग्रेटर कैलाश और बाबरपुर सीटों पर आगे चल रहे हैं। लगातार दो बार राष्ट्रीय राजधानी पर अपना दबदबा कायम करने के बाद चौथी जीत की तलाश में है। 27 साल बाद यहां सत्ता में लौटने की कोशिश कर रही भाजपा ने अपना 2025 का अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत नेतृत्व पर केंद्रित किया है।

एग्जिट पोल में 70 सदस्यीय विधानसभा में लगभग 40-45 सीटें जीतकर भाजपा की भारी जीत की भविष्यवाणी की गई है। इस बीच, अधिकांश सर्वेक्षणकर्ताओं के अनुसार, AAP को बहुमत के 36 के आंकड़े को पार करने के लिए संघर्ष करना पड़ा है और कांग्रेस को लगभग कोई भी सीट नहीं मिली है।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025आम आदमी पार्टीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप