लाइव न्यूज़ :

Election 2024: एमपी में आदिवासी इलाकों का पिछड़ापन होगा दूर,बीजेपी ने जनमन योजना को दी मंजूरी

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: January 17, 2024 16:15 IST

आम चुनाव से पहले बीजेपी का फोकस आदिवासी वोटरों पर बढ़ गया है। मोहन कैबिनेट में आज पिछड़े आदिवासी इलाकों की तस्वीर बदलने का एक्शन प्लान पेश हुआ। जिसे मंजूरी दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देमोहन कैबिनट में पीएम जन मन योजना को मंजूरीलोकसभा चुनाव से पहले आदिवासियों पर बीजेपी का फोकस

आदिवासी बाहुल जनसंख्या वाले मध्य प्रदेश में अब आदिवासी क्षेत्र की शक्ल बदलने की तैयारी है। पिछड़े आदिवासी इलाकों में बीजेपी सरकार  बड़े विकास की तैयारी में है। मोहन कैबिनेट के आज भी बैठक में आदिवासी इलाकों के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए कई प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई।

 सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में आदिवासी इलाकों में 194 नए आंगनबाड़ी केंद्र शुरू करने, ग्राम सड़क योजना से मजरे टोले जोड़ने और प्रधानमंत्री आवास योजना की तरह भरिया, बैगा, सहरिया जनजाति के लोगों को आवास उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक में पीएम जनमन योजना में पिछड़ी जनजाति को आवास उपलब्ध कराए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके लिए राज्य सरकार बजट में प्रावधान करेगी।

मोहन कैबिनेट में एमपी के 23 जिलों में जनमन योजना के तहत विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। पिछड़े जनजाति बाहुल इलाकों में सड़कों के निर्माण से लेकर 100 की जनसंख्या वाले गांव में भी पक्की सड़क बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

मोहन सरकार ने क्यों आदिवासी इलाकों पर किया है फोकस जानिए... मध्य प्रदेश में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में 47 आदिवासी सीटों में से 25 पर भाजपा ने कब्जा जमाया।

 जबकि 21 पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी।

 हालांकि 2018 के विधानसभा चुनाव के पलट बीजेपी को 9 सीटों का फायदा हुआ, लेकिन आदिवासी सीटों पर कांग्रेस भी अपनी मजबूती दिखने में पीछे नहीं रही।

 इस बार लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का फोकस आदिवासी सीटों पर है। एक तरफ जहां कांग्रेस ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आदिवासी चेहरे उमंघ सिंगार को बनाकर बड़ा संदेश देने की कोशिश की है तो अब बीजेपी ने आदिवासियों में अपनी पैठ को और मजबूत बनाने के लिए पीएम जन मन योजना से लेकर कई बड़े कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी कर ली है। ताकि लोकसभा चुनाव से पहले आदिवासी इलाकों में बीजेपी आदिवासियो को टारगेट कर  सके और 29 सीट जीतने का लक्ष्य हासिल कर सके। 

टॅग्स :भारतBJPमोहन यादवMohan Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं